Hindi News

90s का ‘शक्तिमान’ लौट आया! Mukesh Khanna ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, फिल्म के बारें में कही ये बात

Written by:Bhawna Choubey
Published:
शक्तिमान की फिल्म पर चल रही देरी के बीच मुकेश खन्ना ने 40 एपिसोड के ‘शक्तिमान रिटर्न्स’ ऑडियो सीरीज से की धमाकेदार वापसी। बोले, शक्तिमान कोई स्टार नहीं, खुद में स्टार है… सही चेहरे की खोज सबसे कठिन काम है।

भारतीय टीवी इतिहास के सबसे यादगार सुपरहीरो शक्तिमान (Shaktimaan) के फैंस के लिए बड़ी खुशख़बरी सामने आई है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर चल रही लंबी देरी के बीच अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपने इस आइकॉनिक किरदार को एक नए और दिलचस्प अंदाज़ में वापस ला दिया है। उन्होंने 40 एपिसोड की शक्तिमान रिटर्न्सऑडियो सीरीज को अपनी आवाज़ देकर करोड़ों दर्शकों को फिर से उसी दुनिया में पहुंचा दिया है, जिसे लोग दो दशकों से आज भी याद करते हैं।

वह कहते हैं, मैं उस कलाकार को तलाश रहा हूं जो शक्तिमान की आत्मा, उसकी सादगी, उसकी सकारात्मकता और उसके संस्कारों को निभा सके। स्टार नहीं चाहिए, सही इंसान चाहिए। तो आखिर फिल्म क्यों अटकी? कौन बनेगा नया शक्तिमान? और ऑडियो सीरीज उनके लिए क्या मायने रखती है? आइए पूरी कहानी जानें।

मुकेश खन्ना ने क्यों चुना ‘शक्तिमान रिटर्न्स’ ऑडियो सीरीज?

शक्तिमान जैसे विशाल और भावनात्मक रूप से जुड़े किरदार को फिर से जीवित करना कोई आसान काम नहीं था। लेकिन जब ऑडियो सीरीज का प्रस्ताव आया, तो मुकेश खन्ना के लिए यह किसी पुराने रिश्ते से फिर मिलने जैसा था। खुद वह बताते हैं कि वे शुरुआत में अभिनेता नहीं, बल्कि रेडियो आर्टिस्ट थे। वह समय जब कलाकार अपनी आवाज़ से पूरी दुनिया बुन लेते थे, बिना किसी स्क्रीन के।

उन्होंने कहा, मेरे पास ऑडियो सीरीज का प्रस्ताव आया और मुझे महसूस हुआ कि यह वही शक्तिमान है, जिसमें किसी तरह की तोड़-मरोड़ नहीं की जा रही। न कोई समझौता, न कोई बदलाव सिर्फ मूल शक्तिमान। यह बात उनके प्रशंसकों के लिए खास है, क्योंकि पुराने शक्तिमान की जो वैल्यूज़ थीं संस्कार, योग, सकारात्मकता, उन्हीं को फिर से जीवित करना इस सीरीज का मकसद है। ऑडियो फार्मेट आज पॉडकास्ट युग में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शक्तिमान लौटे भी हैं और बिल्कुल उसी अंदाज़ में, जैसे लोग उन्हें याद करते आए हैं, हमेशा सही, हमेशा प्रेरणा देने वाले।

फिल्म की देरी का असली कारण, शक्तिमान जैसा दिखने वाला अभिनेता नहीं मिल रहा मुकेश खन्ना ने कहा कास्टिंग सबसे मुश्किल है। मैं चाहता हूं कि जो शक्तिमान बने, वह पूरी तरह शक्तिमान जैसा दिखे और महसूस हो। सिर्फ बॉडी, एक्शन या हाइट से बात नहीं बनने वाली। उसके चेहरे पर सकारात्मकता होनी चाहिए।

क्या रणवीर सिंह बन रहे थे शक्तिमान? जानिए सच्चाई

पिछले एक साल से रणवीर सिंह का नाम शक्तिमान फिल्म से जोड़ा जा रहा था। सोशल मीडिया पर चर्चाएं थीं कि वह इस भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन मुकेश खन्ना ने इस पर राज खोलते हुए कहा यह सच है कि बड़े कलाकारों के नाम आए। लेकिन उनकी पहले से बनी छवि शक्तिमान की सादगी और उसके मूल्यों के साथ मेल नहीं खाती। शक्तिमान कोई एंग्री या ओवर-ड्रामेटिक सुपरहीरो नहीं है। वह शांत, संतुलित है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews