बिग बॉस 18 में देखने को मिलेगा बड़ा ट्विस्ट, सलमान खान संग एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आएगा ये पॉपुलर सितारा

एक बार भी सलमान खान को अपनी दमदार होस्टिंग के साथ बिग बॉस 18 से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करते हुए देखा जाएगा। लेकिन इस बार शो में सलमान खान की होस्टिंग के अलावा एक पुराना कंटेस्टेंट नजर आने वाला है।
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 खत्म हो चुका है। सना मकबूल के रूप में इस सीजन को अपना विनर मिल चुका है। शो के खत्म होने के बाद अब हर जगह बिग बॉस 18 की चर्चा हो रही है। यह टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे विवादित रियलिटी शो है, जिसका हर सीजन चर्चा में बना रहता है। ओटीटी सीजन को भले ही अनिल कपूर ने होस्ट किया लेकिन बिग बॉस 18 को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

बिग बॉस में कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस और नोंकझोंक के साथ दर्शकों को सलमान की होस्टिंग का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन हमारी खबरों के मुताबिक सलमान अकेले शो होस्ट नहीं करेंगे बल्कि उनके साथ बिग बॉस सीजन 16 का एक पॉपुलर सितारा भी नजर आएगा। इस बात पर खुद कंटेस्टेंट ने ही मुहर लगाई है।

अब्दु रोज़िक होस्ट करेंगे Bigg Boss 18

अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के फेमस सिंगर हैं, जिन्हें सीजन 16 में बिग बॉस के घर का हिस्सा बनते हुए देखा गया था। इस शो में अपने क्यूट किरदार से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड के लिए गाना गाते हुए भी देखा गया। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई में अपना रेस्टोरेंट भी खोला था। अब अब्दु को अपने फेवरेट सलमान खान के साथ शो होस्ट करते हुए देखा जाएगा।

एक्साइटेड हैं अब्दु राेजिक

अब्दु रोजिक ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस सीजन 18 सलमान खान के साथ होस्ट करने की बात बताई है। जानकारी के मुताबिक ई टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बिग बॉस 18 के साथ वापसी करने के लिए मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। सीजन 16 मेरे लिए बहुत ही खास था। इस सीजन के लिए मैं अपनी भाषा पर काम कर रहा हूं ताकि अपना बेस्ट दे सकूं। मैं दर्शकों को स्पेशल सेगमेंट से रूबरू करवाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।

अब्दु की नई भूमिका

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस के सीजन में अब्दु केवल होस्टिंग नहीं करेंगे। बल्कि उन्हें एक नई भूमिका और जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतारा जाएगा। अब तक आ रही जानकारी को देखकर ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। अब सलमान खान के साथ मिलकर अब्दु सीजन 18 में क्या कमाल करते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews