आलिया ने पिता अनुराग कश्यप से पूछे Sex और Pregnancy पर सवाल, ट्रोल हुईं

आलिया ने पिता अनुराग कश्यप से पूछे Sex और Pregnancy पर सवाल, ट्रोल हुईं

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और उनकी बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah kashyap) के बीच दोस्ती का भी गहरा रिश्ता है। वे अक्सर अलग अलग मुद्दों पर बात करते नजर आते हैं, जिनमें कई बोल्ड टॉपिक भी होते हैं। आलिया कश्यप अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। कुछ समय पहले आलिया अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर के साथ भारत आई थीं और इस दौरान उन्होने अपने यूट्यूब चैनल के लिए पापा अनुराग कश्यप के साथ बातचीत की। इसमें सेक्स (Sex), ड्रग्स (Drugs) और प्रेग्नेंसी (Pregnancy) जैसे मुद्दे भी शामिल थे।

आलिया एक चैट शो By Invite Only में शामिल हो रही थीं और यहां उन्होने बताया कि सेक्स, ड्रग्स और प्रेग्नेंसी वाले वीडियो पर उन्हें किस तरह का रिस्पॉन्स मिला था। उन्होने बताया कि इन मुद्दों पर बात करने को लेकर लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की और कहा कि मुझे खुद पर शर्म आनी चाहिए। बता दें कि आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था जो आलिया कश्यप आस्कड अनुराग कश्यप ऑकवर्ड क्वेश्चन्स के नाम से था। यहां उन्होने अपने पिता अनुराग कश्यप से प्री मैरिटल सेक्स को लेकर उनका नजरिया पूछा था। इसी के साथ उन्होने ये सवाल भी किया था कि वो किस तरह रियेक्ट करेंगे अगर उन्हें ये कहा जाए कि वो प्रेग्नेंट हैं। ये बातचीत ऐसी थी जो सामान्यतया बच्चे अपने पैरेंट्स से करने में झिझकते हैं लेकिन आलिया ने खुलकर इसपर चर्चा की थी। इसे लेकर उन्हें लोगों की अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया मिली और कई नफरत भरे मैसेज भी मिले। लोगों ने कहा कि उन्हें अपने पिता से ऐसी बात करते हुए शर्म आनी चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews