
Aamir Khan Come Back: फिल्म ;लाल सिंह चड्ढा; की कहानी के साथ आमिर खान को बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद वापसी करते हुए देखा गया था। उनकी फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई और यही वजह थी कि एक्टर ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार और प्रोडक्शन के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं इसलिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। इस बीच कई बार उनकी वापसी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आई। अब आ रही खबरों के मुताबिक उन्होंने अपनी वापसी की दिशा तय कर ली है और वह जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
राजकुमार संतोषी पर जताया भरोसा
अभिनय की दुनिया से ब्रेक लेने के बाद आमिर खान को एक ऐसे डायरेक्ट की तलाश थी, जिस पर वह पूरी तरह से भरोसा कर सकते थे। ऐसे में उन्होंने राजकुमार संतोषी पर विश्वास करना बेहतर समझा। बता दें कि यह दोनों साल 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना में एक साथ काम कर चुके हैं और यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक और एक्टर के बीच लंबे समय से एक कहानी पर चर्चा चल रही थी और दोनों अब इसे फाइनल कर चुके हैं और उनके बीच इस फिल्म पर काम करने के बात तय हो चुकी है।
जल्द करेंगे शूटिंग
जानकारी के मुताबिक फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन के दौर में चल रही है और अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो वो जनवरी से इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन के तले ही होने वाला है। इसके अलावा एक्टर ने उसी के साथ निर्माता के तौर पर भी एक डील साइन की है, जिस पर जल्द काम शुरू होगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

