24 साल पुराने गाने पर जमकर थिरके आमिर खान, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

आमिर खान हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने 24 साल पुराने गाने पर थिरक रहे हैं।
Aamir Khan

बॉलीवुड की मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने 24 साल पुराने गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है और सभी उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अच्छी सफलता मिली और इसकी कहानी को भी काफी पसंद किया गया। जो वीडियो वायरल हो रहा है वह इस फिल्म की सक्सेस पार्टी का है। इस वीडियो में एक्टर को अपनी फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट की टीम के साथ बच्चों की तरह डांस करते हुए देखा जा सकता है।

24 साल पुराने गाने पर थिरके Aamir Khan

जो वीडियो सामने आया है उसमें सबसे पहले आमिर खान को सितारे जमीन पर के गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इसमें उनके साथ फिल्म में दिखाई दिए बच्चे भी डांस करते हुए नजर आए। इसके बाद आगे की क्लिप में एक्टर की सुपरहिट फिल्म लगान का गाना आजा रे आजा रे बज रहा है। जैसे ही आमिर ने यह गाना सुना उनके अंदर का कलाकार जाग गया। एक्टर वही 24 साल पुरानी डांस स्टेप करते हुए दिखाई दिए। बच्चों के साथ वह पूरी तरह से बच्चा बनकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि उनकी यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से सफल हुई थी।

सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

एक्टर का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दिए। एक्टर का चाइल्डिश अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। एक ने कहा आमिर खान की सादगी उन्हें सबसे अलग बनाती है। एक ने कहा कि है बच्चों के साथ हमेशा बच्चे बन जाते हैं। कोई उनके डांस मूव्स की तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews