तीसरी शादी करने वाले हैं Aamir Khan? 25 साल पुराना है गर्लफ्रेंड से रिश्ता

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी की वजह से काफी चर्चा में है। फैंस के बीच गर्लफ्रेंड का जिक्र सामने आने के बाद एक्टर की तीसरी शादी की चर्चा हो रही है।
Aamir Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। 14 मार्च को उनके जन्मदिन था और वह 60 साल के हो चुके हैं। 14 तारीख को होली थी इस वजह से आमिर खान को मीडिया और अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया। इस सेलिब्रेशन के दौरान सभी की नजर एक लड़की पर पड़ी। बताया जा रहा है कि ये उनकी गर्लफ्रेंड है और एक्टर ने खुद पैप्स से उनकी मुलाकात करवाई है।

आमिर खान जितनी चर्चा अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर बटोरते हैं। उतनी ही बातें उनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी होती है। उन्होंने दो शादियां की है और वह दोनों ही पत्नियों से अलग हो चुके है। अब 60 की उम्र में गर्लफ्रेंड के साथ नजर आने के बाद यह चर्चा चल पड़ी है कि क्या वो तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी के बीच रोमांस शुरू हुआ है लेकिन वह एक दूसरे को लगभग 25 सालों से जानते हैं।

कौन है आमिर खान की गर्लफ्रेंड (Aamir Khan)

आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट है जो बेंगलुरु में रहती है और फिलहाल आमिर खान के साथ फिल्म में काम कर रही हैं। वह हेयर ड्रेसिंग प्रोफेशनल है। उन्होंने यूनिवर्सिटी आफ लंदन से फैशन, स्टाइलिंग का फोटोग्राफी में डिग्री ली है। वह 6 साल के बेटे की मां हैं।

25 साल पुराना है रिश्ता

आमिर और गौरी के बीच डेटिंग का यह सिलसिला शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन असल जिंदगी में यह एक दूसरे को 25 सालों से पहचानते हैं। गौरी बॉलीवुड के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं और उन्होंने दंगल और लगान ही देखी है जो आमिर खान की फिल्म है। वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री को समझने की कोशिश कर रही हैं।

क्या शादी करेंगे आमिर गौरी

आमिर खान और गौरी के रिश्ते से परिवार के लोगों को कोई तकलीफ नहीं है। एक्टर के मुताबिक परिवार ने उनका स्वागत किया और वह सबको पसंद हैं। हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान आमिर से मिलने पहुंचे थे। जहां इनका एक डिनर आयोजित किया गया था। इस डिनर में गौरी ने दोनों सितारों से मुलाकात भी की थी। अब दो पत्नियों से अलग होने के बाद आमिर डेट तो कर रहे हैं लेकिन शादी करेंगे या नहीं इस बात को जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

आमिर ने की है दो शादियां

आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों के आयरा खान और जुनैद खान दो बच्चे हैं। साल 2002 में यह दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की। दोनों के बीच यह रिश्ता लंबा नहीं चला और 2021 में ही अलग हो गए। इनका एक बेटा आजाद राव है। अब आमिर की तीसरी शादी की चर्चा हो रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews