तीसरी शादी से पहले आमिर खान का परफेक्ट फैमिली मोमेंट, फैंस बोले- ये कैसे मुमकिन है?

आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच उन्हें अपने पूरे परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा गया। एक्टर की होने वाली पत्नी के साथ उनकी एक्स वाइफ की बॉन्डिंग देखकर फैंस काफी हैरान हैं।
तीसरी शादी से पहले आमिर खान का परफेक्ट फैमिली मोमेंट, फैंस बोले- ये कैसे मुमकिन है?

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पिछले कुछ दिनों से अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब शादी से कुछ हफ्ते पहले एक्टर को अपनी होने वाली पत्नी और दोनों एक्स वाइफ के साथ समय बिताते हुए देखा गया। इस परिवार की बॉन्डिंग देखकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर और वीडियो वायरल हो रही है। उसमें गौरी की आमिर की एक्स वाइफ के साथ केमिस्ट्री को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि किसी परिवार में इतनी अच्छी अंडरस्टैंडिंग हो सकती है।

आमिर का वीडियो वायरल

आमिर खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसमें वो गौरी, किरण, रीना और बेटे आजाद खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। अमर ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे हैं। वहीं गौरी पिछली सीट पर किरण और आजाद के साथ बैठी हैं। इसके बाद रीना भी इसी गाड़ी में आकर बैठ जाती हैं। ये सभी मस्ती के अंदाज में नजर आए।

यूजर्स ने दिया कमाल का रिएक्शन

इस पूरे परिवार के बीच इस तरह की बॉन्डिंग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए हैं। एक्टर की होने वाली दुल्हन के साथ एक पत्नी किरण राव की बॉन्डिंग देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा डियर आमिर खान यह कैसे हुआ। एक ने कहा कमाल के लोग हैं, पूरे भारत के ये इकलौता परिवार है। एक ने कहा ये केवल आमिर खान कर सकते हैं।

जल्द शादी करने वाले हैं आमिर

आमिर खान कुछ दिनों पहले ये कंफर्म कर चुके हैं कि वह गौरी के साथ शादी करने जा रहे हैं। एक्टर ने बताया है कि यह शादी 5 जुलाई को होगी। कुछ मीडिया इंटरेक्शन के दौरान एक्टर को यह कहते हुए देखा क्या कि वह अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक ये कपल प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews