Aamir Khan को एक बार फिर आशुतोष गोवारिकर की मां की अंतिम यात्रा में किया गया स्पॉट, यूजर ने कमेंट कर कही ये बातें

Aamir Khan को एक बार फिर आशुतोष गोवारिकर की मां की अंतिम यात्रा में किया गया स्पॉट, यूजर ने कमेंट कर कही ये बातें

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | भारतीय सिनेमा जगत के सितारे आमिर खान (Aamir Khan) की तस्वीरें एक बार फिर से  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें आमिर को हाल ही में आशुतोष गोवारिकर की मां के अंतिम यात्रा में देखा गया था। जिनकी तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें उनके प्रशंसक अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। यहां तक की यूजर ने ऐसी बात कह दिया कि वो बात चर्चा का विषय बन गया, तो आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या कहा उनके प्रशंसक ने…

दरअसल, आमिर इन फोटोस् में बड़ी- बड़ी सफेद दाढ़ी में उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। जिसमें एक यूजर ने कमेंट किया कि, “आमिर अब बूढ्ढे हो रहे हैं।” वहीं एक ने लिखा – “मैं उनको बिल्कुल पहचान नहीं पा रहा।” आमिर को उनकी फिल्म लाल चड्डा के फ्लॉप होने के बाद उन्हें लंबे समय बाद स्पॉट किया गया था। इस फिल्म में अभिनेता ने 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी लेकिन लाल सिंह चड्ढा को काफी बुरी हार देखने को मिली थी। दरअसल, इस फिल्म को नेटफ्लिक्स ने भी खरीदने से इंकार कर दिया था। बता दे इस फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से अब नेटफ्लिक्स भी इसको लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें – मंत्रालय ने जारी किया आदेश, नियम और शर्तें तय, इस तरह मिलेगा कर्मचारियों को 60 दिन के विशेष अवकाश का लाभ 

फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता पहले अक्सर ही किसी-ना-किसी बात को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते थे। आमिर खान की “सत्य मेव जयते” एक समय काफी ज्यादा प्रख्यात हुई थी। अभिनेता ने ‘कयामत से कयामत तक’ फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी जो कि उस समय सुपर हिट रही थी। इसके अलावा आमिर ने दिल, दिल है कि मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, अंदाज अपना अपना, रंगीला, राजा हिंदुस्तानी, गुलाम, सरफरोश, लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, फना, तारे जमीं पर, गजनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल जैसी एक से बढ़कर एक सुपरस्‍टार फिल्में दीं।

यह भी पढ़ें – Petrol Diesel Prices: पेट्रोल -डीजल की कीमतों में उछाल, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल, जानें फ्यूल का ताजा भाव 

अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्हें भारत सरकार द्वारा साल 2003 में पद्मश्री और साल 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही, साल 2013 में मौलाना आजाद राष्‍ट्रीय उर्दू विश्‍वविद्यालय द्वारा डॉक्‍टरेट की उपाधि भी मिली है। केवल इतना ही नहीं, चीन सरकार ने भी साल 2017 में आमिर खान को नेशनल ट्रीजर ऑफ इंडिया सम्मान से सम्मानित किया था।

यह भी पढ़ें – महिला के साथ किया डिजिटल रेप, पुलिस ने डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews