रजनीकांत के साथ एक्शन करते नजर आएंगे आमिर खान, फिल्म कुली में होगा 15 मिनट का कैमियो

आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच ये खबर सामने आई है कि वह रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में कैमियो करते दिखाई देने वाले हैं।
Aamir Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब यह खबर सामने आई है कि वह रजनीकांत के साथ एक फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। रजनीकांत केवल साउथ ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक है। उनकी हर आने वाली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब उनकी अगली फिल्म ‘कुली’ में आमिर खान भी उनके साथ नजर आएंगे।

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इसमें उनके साथ श्रुति हासन और नागार्जुन को भी देखा जाने वाला है। बताया जा रहा है कि इसमें आमिर कैमियो करने जा रहे हैं जो काफी धमाकेदार होगा।

कुली में आमिर का कैमियो (Aamir Khan)

आमिर ने कुछ दिनों पहले यह कहा था कि वह रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के क्लाइमेक्स में कैमियो करेंगे। अब आ रही अपडेट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग राजस्थान में की गई है। आमिर अपने कैमियो की शूटिंग के लिए तैयार हैं जो 10 दिनों की होने वाली है। एक्टर को फिल्म में केवल 15 मिनट के लिए देखा जाएगा।

एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का क्लाइमेक्स एक्शन से भरपूर होने वाला है। रजनीकांत और आमिर एक साथ दिखाई देंगे। यह भी बताया जा रहा है की फिल्म के आखिरी 15 मिनट में दोनों के बीच जोरदार टकराव होने वाली है। इसमें धमाकेदार डायलॉग के साथ जबरदस्त एक्शन दिखाया जाएगा।

सामने आया Coolie का म्यूजिक वीडियो

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का म्यूजिक वीडियो बुधवार को रिलीज किया गया है। चिकितू नाम के इस गाने को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अनिरुद्ध रविचंद्र ने इसके म्यूजिक को कंपोज किया है और सैंडी इसके कोरियोग्राफर है। फिल्म ‘कुली’ लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी है जिसमें श्रुति हासन, उपेंद्र और नागार्जुन भी है। 14 अगस्त को इस अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

सक्सेस एंजॉय कर रहे आमिर

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है और एक्टर इसकी सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। अब तक के 82.40 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख को भी लीड कैरेक्टर में देखा जा रहा है। कुछ नए स्टार्स को भी फिल्म के जरिए लॉन्च किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews