नए अवतार में नजर आई Aaradhya Bachchan, वायरल हुई फोटो

नए अवतार में नजर आई Aaradhya Bachchan, वायरल हुई फोटो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya bachchan) एक सेलेब्रिटी किड है। जन्म के बाद से ही वो लगातार लाइमलाइट में रही हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं और वो कहीं जाती हैं तो ज्यादातर उसे अपने साथ लेकर ही जाती हैं। इसीलिए बचपन से लेकर अब तक आराध्या को एयरपोर्ट सहित अन्य कई जगहों पर स्पॉट किया जाता रहा है और अब वो भी काफी कैमरा फ्रेंडली हो गई हैं।

आराध्या सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनसे रिलेटेड कोई भी पोस्ट आती है तो इंटरनेट पर छा जाती है। ऐश्वर्या राय तो इंटरनेशनल सेलेब्रिटी है हीं लेकिन लोगों के मन में आराध्या को लेकर भी काफी उत्सुकता रहती है। ऐसे में हाल ही में उनकी एक फोटो फिर से वायरल हो रही है। इसमें आराध्या बच्चन एक नए अवतार में नजर आ रही हैं। अक्सर वेस्टर्न आउटफिट में दिखने वाली आराध्या यहां बिलकुल ट्रेडिनशन इंडिनय वियर में हैं। आउटफिट के साथ उन्होने झुमने भी पहने है और मांगटीका लगाया है। आराध्या फोटो में अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ है और दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। ऐश्वर्या ने भी इंडियन ड्रेस पहनी है और मांगटीका लगाया है। ये फोटो ऐश्वर्या राय के फैन पेज से शेयर की गई है और फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews