कान्स के रेड कार्पेट पर छाया 14 साल की आराध्या का जादू, रेड गाउन में मां ऐश्वर्या संग दिए पोज

ऐश्वर्या राय बच्चन और उन बेटी आराध्य बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में जमकर लाइमलाइट लूटी। रेड कलर के गाउन में आराध्य की खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया।
Aaradhya bachchan

ऐश्वर्या राय की कांस फिल्म फेस्टिवल से सामने आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में उन्हें देखकर फैंस बहुत खुश है। बता दें की ऐश्वर्या अकेली नहीं हैं जिन्होंने अपनी एंट्री से धूम मचाई है बल्कि उनकी 14 साल की बेटी आराध्या का जलवा भी रेड कारपेट पर देखने को मिला है। यह पहली बार था जब आराध्या को अपनी मां के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए देखा गया।

फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना होने के बाद ऐश्वर्या के ब्लू गाउन के फोटो सामने आए थे। जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए थे। इसके बाद ऐश्वर्या का दूसरा लोक सामने आया जिसमें उन्हें पिंक कलर के गाउन में देखा गया। इस बार उनकी बेटी आराध्या अभी उनके साथ थे जिस पर हर किसी के निगाहें टिक गई।

आराध्या का रेड कार्पेट डेब्यू

आराध्या बच्चन को अपनी मां ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हुए देखा गया। पहले शानदार ब्लू गाउन में दर्शकों का ध्यान खींचने के कुछ घंटे बाद एक्ट्रेस को गुलाबी गाउन में देखा गया। उन्होंने सोफी काउचर का डिजाइन किया गया पेस्टल पिंक गाउन पहना था। इस पर की गई फ्लोरल डिटेलिंग काफी प्यारी लग रही थी और एक फ्लाइंग ट्रांसपेरेंट कैप भी नजर आ रहा था।

आराध्या ने पहना रेड गाउन

इस दौरान ऐश्वर्या के लुक की जितनी चर्चा हो रही थी उनकी बेटी आराध्या  उतनी ही सुर्खियां बटोर रही थी। जब एक्ट्रेस होटल से निकलीं तो उन्होंने अपनी बेटी का हाथ पकड़ा हुआ था और कार की तरफ जा रही थी। इस दौरान आराध्या को रेड कलर के सैटिन गाउन और शाइनी कैप में देखा गया। उन्होंने बालों को साइड पार्टिंग करते हुए लूज कर्ल में खुला रखा हुआ था। वह अपनी मां ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी लग रही थी। आराध्या बचपन से अपनी मां के साथ फेस्टिवल में आती हैं। लेकिन पहली बार उन्हें रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए और तस्वीरें क्लिक करवाते हुए देखा गया।

Image Credit: Wedding Vows

दीवाने हुए फैंस

इस मां बेटी की जोड़ी को रेड कार्पेट पर देख कर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई मां बेटे की जोड़ी की तारीफ कर रहा है। एक ने कहा रानी और राजकुमारी तो दूसरे ने कहा ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ही बहुत खूबसूरत है। एक ने लिखा मदरवर्या एंड हर मिनी मी। इस तरह के कई सारे कमेंट तस्वीरों पर देखने को मिल रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews