Aarya 3: हाथों में सिगार और पिस्तौल लिए धमाकेदार अवतार में नजर आई Sushmita Sen, रिलीज हुआ आर्या का प्रोमो

Aarya 3

Aarya 3 Promo: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी कर ली है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सिगार पीते हुए हाथों में पिस्तौल लिए नजर आ रही हैं। यह वीडियो उन की फेमस वेब सीरीज आर्या 3 का है जिसका प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है। एक्ट्रेस के अंदाज को देखकर यह पता लग रहा है कि इस बार वो धमाका करने वाली हैं और दुश्मनों का सफाया करती दिखाई देंगी। प्रोमो वीडियो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

सामने आया Aarya 3 का प्रोमो

इस वीडियो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है एक बार फिर वह वापस आ रही है बुलंद इरादों के साथ। हॉटस्टार की स्पेशल वेब सीरीज आर्या 3 की शूटिंग चल रही है जिसे जल्द रिलीज किया जाएगा।

प्रोमो वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिए हैं। एक फैन ने लिखा कि यही बिजनेस होता है यहां गलती की भरपाई भी फैमिली ही करती है, अब और इंतजार नहीं किया जा रहा। दूसरे यूजर ने लिखा मुझे सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि आर्या के पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और प्रोमो आने के बाद ये इंतजार और भी बढ़ गया है। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews