
Indian Idol : इंडियन आइडल भारतीय टेलीविजन का एक पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो है। यह शो प्रतिभागियों को एक मंच प्रदान करता है, जहां लोग अपनी गायकी कौशल को दिखा सकते हैं। इसी बीच इंडियन आईडल सीजन 1 के रनर अप रह चुके अमित सना और विनर अभिजीत सांवत एक बार मीडिया की सूर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, अमित ने अभिजीत को लेकर हाल ही में बड़ा खुलासा किया था जो कि चर्चा का विषय बन गया। वहीं, अभिजीत ने भी मामले में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
अभिजीत ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, अमित ने विनर अभिजीत सावंत को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि फाइनल होने से पहले उनकी वोटिंग लाइन बंद कर दी गई थी लेकिन अभिजीत की वोटिंग लाइन चालू थी। जिस पर अब अभिजीत ने चुप्पी तोड़ते हुए अमित सना के हर आरोपी को बेबुनियाद बताया है।
अमित को बताया नादान
उन्होंने कहा कि अमित को अपने फ्यूचर पर ध्यान देना चाहिए ना कि इस तरह के दावे करने चाहिए। दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान अभिजीत ने कहा कि वह बहुत नादान है। मैं बहुत सारे कंपटीशन में गया हूं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा और आप प्रतियोगिता क्यों हारते हैं, इसके पीछे कई सारे कारण होते हैं। यह केवल एक चीज पर निर्धारित नहीं होता। आगे उन्होंने कहा कि अमित को यह भूलना नहीं चाहिए कि वह इस सीजन के रनर अप रहे हैं।
आरोपों पर उठाया सवाल
वहीं, अभिजीत ने उनके आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरा भारत हमें वोट दे रहा था। ऐसे में यह कैसे हो सकता है कि उनकी वोटिंग लाइन बंद कर दी गई हो या पॉसिबल कैसे हैं कि हम दोनों में से सिर्फ एक को वोट मिल रहा था जबकि दूसरे को नहीं। अभिजीत ने यह भी बताया कि इंडियन आइडल का शो जीतने के बाद उन पर ऐसे कई आरोप पहले भी लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक मैगजीन ने उनकी फोटो लगाते हुए लिखा था, “शो में धांधली हुई है”।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

