
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के चर्चित कलाकार और बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन जितनी चर्चा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नहीं बटोरते उससे कई ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी की होती है। लंबे समय से वह ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते में आई कड़वाहट को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कपल के बीच लंबे समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है और यह दोनों जल्दी अलग होने वाले हैं।
बच्चन परिवार, अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच क्या चल रहा है। इस बारे में किसी की भी तरफ से कोई बयान तो सामने नहीं आया है लेकिन चर्चाओं का बाजार लगातार गर्माया हुआ है। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पहले से ही अलग रह रही हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन को बच्चे और पिता के रिश्ते पर बयान देते हुए देखा गया। अपने इस बयान के सामने आने के बाद वह सुर्खियों में बने हुए हैं।
अभिषेक बच्चन का बयान (Abhishek Bachchan)
अभिषेक बच्चन को हाल ही में अपने आने वाली फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन के लिए अपने पिता की रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में आते हुए देखा गया था। यहां पर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसे ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
अभिषेक बच्चन ने शो के स्टेज पर अपने पिता से बात करते हुए कहा कि “पा मुझे नहीं पता यह बात सही है या गलत। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग इसे गलत नहीं समझेंगे। हम यहां रात के 10 बजे बैठे हैं और सुबह 6:30 बजे मेरे पिता घर से निकल गए थे ताकि हम आठ नौ बजे तक आराम से उठ सके। इस बारे में कोई बात नहीं करता है कि एक पिता अपने बच्चों के लिए क्या करता है क्योंकि वह यह सब कुछ चुपचाप करता है।”
लोगों ने दिया रिएक्शन
अभिषेक बच्चन को अमिताभ से ये बात कहते हुए देखकर लोग इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। सोनी टीवी ने इसका एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “अभिषेक बिल्कुल सही बोल रहे हैं।” दूसरे ने कहा “इसका रिलेशन ऐश्वर्या राय से तो नहीं है।” इसके अलावा कई सारे कमेंट वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

