
Bollywood News: एक्टर अभिषेक बच्चन (Abishek Bachchan) इन दिनों अपनी वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में अलग-अलग जगह शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब एक्टर अपने नेक्स्ट शूटिंग शेड्यूल के लिए पर्यटन नगरी ओरछा (Orchha) पहुंचे। वह यहां पर 10 से 12 दिन रुकने वाले हैं और इस खूबसूरत पर्यटन नगरी के खूबसूरत स्थानों पर शूटिंग करेंगे। इन दिनों यह लगातार देखा जा रहा है कि पर्यटन नगरी ओरछा की खूबसूरती से फिल्म इंडस्ट्री प्रभावित हो गई है और लगातार यहां पर किसी ने किसी फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता और डायरेक्टर पहुंचते रहते हैं।
अभिषेक बच्चन ओरछा के पैलेस एंड कन्वेंशन सेंटर में ठहरे हैं। यहां पर वह मंडोर गांव के साथ कंचना घाट पर शूटिंग के लिए पहुंचने वाले हैं। अभिषेक बच्चन के साथ यहां अन्य सितारे भी वेब सीरीज की शूटिंग करते दिखाई देंगे। ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन ओरछा पहुंचे हैं इससे पहले भी वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ यहां की खूबसूरती को निहारने के लिए आ चुके हैं। आज अभिषेक बच्चन ने मंडोर गांव में एक मकान में निमृत कौर के साथ शूटिंग की। इस दौरान वो स्कूली बच्चों के साथ एक मकान के दरवाजे से प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। यहां पर यह एक सीन शूट किया गया।
रायसेन पहुंचे थे अभिषेक
इससे पहले अभिषेक बच्चन रायसेन के सलामतपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने साउथ फिल्म केडी के रीमेक की शूटिंग की थी। यहां पर सलामतपुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म के कई सीन फिल्माए गए थे। जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम यहां पर उमड़ पड़ा था। रेलवे स्टेशन पर शूटिंग के लिए सारी अनुमति ली जा चुकी थी और रात भर यहां पर फिल्म की शूटिंग की गई। शूटिंग के दौरान फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी गई थी और आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और लोग दूर से ही अपने चहेते सितारे को निहार रहे थे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

