CID का ये मेन कैरेक्टर 27 साल बाद दर्शकों को कहेगा अलविदा! फैंस को लगा तगड़ा झटका

टेलीविजन का चर्चित शो सीआईडी एक बड़े ट्विस्ट से होकर गुजरने वाला है। इस शो से एक फेमस कैरेक्टर हमेशा के लिए गायब होने वाला है। दर्शकों के बीच इस बात की जमकर चर्चा हो रही है।
ACP Pradyuman

सीआईडी टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज में से एक है, जो सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में जहां अभिजीत का थप्पड़ गुनहगारों को नानी याद दिला देता है तो वही दया एक झटके में दरवाजे तोड़कर सभी को हैरान कर देता है। सालों से तरह-तरह के क्राईम ड्रामा दर्शकों के सामने परोसने वाला है ये शो टीआरपी की लिस्ट में भी टॉपर बना रहता है। अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक शो के एक लीड कैरेक्टर की जर्नी खत्म होने वाली है।

टेलीविजन के सबसे चर्चित शो सीआईडी में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। यह ट्विस्ट बहुत धमाकेदार होने वाला है और फैंस को तगड़ा झटका भी लगने वाला है। सीआईडी के एक मैन कैरक्टर के शो से बाहर होने की खबर सामने आ रही है। दर्शकों को यह नाम निराश करने वाला है।

CID में नहीं दिखेगा ये कैरेक्टर

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने वाले शिवाजी साटम शो को अलविदा बोल रहे हैं। वह लंबे समय से यह कैरेक्टर निभा रहे हैं और किसी ने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें एक एपिसोड की कहानी दिखाई गई है। इसमें आतंकवादी का रोल निभाने वाले एक्टर तिग्मांशु धूलिया सीआईडी को खत्म करने के लिए बम ब्लास्ट का प्लान करते दिखाई दे रहे हैं। इस ब्लास्ट में सीआईडी के बाकी ऑफिसर्स तो बच जाएंगे लेकिन ऐसी भी प्रद्युमन फंसे रह जाएंगे और उनकी मौत हो जाएगी। अब यह जानकारी सामने आने के बाद फैंस के बीच खलबली मची हुई है।

नए एसीपी की होगी एंट्री (ACP Pradyuman)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CID का ये एपिसोड शूट किया जा चुका है और इसे जल्द ही ऑन एयर किया जाएगा। इसे लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम नए एसीपी की भूमिका निभाने के लिए एक्ट्रेस का ऑडिशन शुरू करने जा रहा है। प्रद्युमन के किरदार के लिए नए एक्टर की तलाश जारी है लेकिन कोई फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है और शिवाजी वाकई शो छोड़ कर वाले हैं उस बारे में कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews