एक्टर अनिल कपूर का बर्थडे आज, बेटी सोनम कपूर ने खास अंदाज में किया विश, देखें फोटोज

एक्टर अनिल कपूर का बर्थडे आज, बेटी सोनम कपूर ने खास अंदाज में किया विश, देखें फोटोज

Anil Kapoor Birthday : अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। आज भी वह इतने यंग है कि नई जनरेशन के सारे एक्टर्स उनके सामने फेल हो जाते हैं। उनके एक्टिंग की दीवानगी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। 90 के दशक में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया करती थी। अपने जमाने में उन्होंने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्म में दी है। शुरुआती करियर के दौरान उन्हें संघर्ष भी झेलना पड़ा है, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और लगन से आज वो इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं। इसी कड़ी में आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

कैप्शन में लिखी ये बातें…

इस खास मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए सोनम कपूर ने उन्हें सोशल मीडिया पर इस खास अंदाज में विश किया है। दरअसल, सोनम कपूर ने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डैडी। दुनिया आपको एवरग्रीन स्टार के रूप में जानती है। हमारी इंडस्ट्री आपको पिछले चार जेनरेशन से मेहनती और टैलेंटेड अभिनेता मानती है। इसके साथ ही आप अपनी फैमिली के लिए बेस्ट हसबैंड,  बेस्ट फादर और बेस्ट ग्रैंडफादर हैं। आपके जैसा कोई नहीं, आप दुनिया में बेस्ट हो।

स्टार्स ने किया विश

बता दें कि इस फोटोस में अनिल कपूर अपने नाती वायु के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। जिसमें उनकी स्माइल किलर लग रही है। वहीं, इस पोस्ट पर कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्री ने अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। तो वहीं फैंस भी लगातार उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई एक बार फिर अनिल कपूर की तारीफ करते नहीं चुक रहा।

एक्टर का वर्क फ्रंट

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह “एनिमल” में नजर आए थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे हिट फिल्म रही। जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के पिता का रोल प्ले किया है। इस मूवी में पिता और बेटे के बीच बॉन्डिंग को दर्शाने की कोशिश की गई है। फैंस इस मूवी के हर किरदार को बेहद पसंद कर रहे हैं। आलम यह है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी मूवी सिनेमाघरों में लगी हुई है। बता दें कि इससे पहले वह फिल्म “थैंक यू फॉर कमिंग”, “जुग जुग जियो”, “थार” और “मंगल” जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews