बालीवुड एक्टर Anupam Kher का सालों बाद छलका दर्द, बताया- इस बात को लेकर झेली खूब दिक्कतें

अनुपम खेर दो शादियां कर चुके हैं। पहले उन्होंने मधुमालती कपूर से की थी जो कि एक साल में ही खत्म हो गई। जिसके बाद साल 1985 में उन्होंने अभिनेत्री किरण खेर से दूसरी शादी रचाई, जिनके पहले पति से एक बच्चा था।
Anupam Kher

Anupam Kher : बॉलीवुड में अनुपम खेर वर्सटाइल एक्टर माने जाते हैं। 90 के दशकों की बात करें तो इन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों फैंस का दिल जीती है। एक्टिंग के अलावा उनकी सादगी, इनका व्यवहार और रहन-सहन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। अनुपम खेर ने अपनी एक्टिंग की बदौलत फिल्म को काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है, क्योंकि किसी भी फिल्म में एक्टर या एक्ट्रेस ही केवल फिल्म के सुपरहिट होने की मुख्य वजह नहीं होते, बल्कि सपोर्टिंग रोल भी कई बार फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने का काम करती है। फैंस ने अभिनेता को कॉमेडी रोल में देखना तो पसंद किया ही, साथ ही नेगेटिव किरदार ने भी लोगों पर अपना जादू चलाया है।

इसी बीच औलाद की बात को लेकर इन दिनों एक्टर मीडिया सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुपम खेर दो शादियां कर चुके हैं। पहले उन्होंने मधुमालती कपूर से की थी जो कि एक साल में ही खत्म हो गई। जिसके बाद साल 1985 में उन्होंने अभिनेत्री किरण खेर से दूसरी शादी रचाई, जिनके पहले पति से एक बच्चा था, जो शादी के बाद इन दोनों के साथ ही रहा।

Anupam Kher का छलका दर्द

एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने कहा कि किरण और बेटे सिकंदर के व्यस्त होने के कारण पिछले 7-8 सालों से उन्हें औलाद ना होने की कमी खल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह अपने बेटे सिकंदर के साथ खुश नहीं हैं। वह अपने बच्चे के साथ बहुत ज्यादा खुश हैं। ये उनके लिए सौभाग्य की बात है कि बचपन से ही उसे पालकर बड़ा होते देखा। दोनों की बॉन्डिग भी काफी अच्छी और स्ट्रांग है। हालांकि, औलाद के सवाल का जवाब देने से मैं बच सकता था, लेकिन मैंने इसका जवाब बहुत ही ईमानदारी से दिया है। आगे अनुपम ने कहा कि यह मेरी जिंदगी की कोई ट्रेजेडी नहीं है, बल्कि मुझे कभी-कभी ऐसा लगता है कि यह एक अच्छी बात होती।

किए ये खुलासे

इसके अलावा, अनुपम खेर ने अपनी जिंदगी में स्ट्रगल को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब साल 2004 में वह कंगाली की कगार पर पहुंच चुके थे। आलम ऐसा था कि उनका घर बेचने की नौबत आ चुकी थी। फिल्मों में लगातार काम भी मिल रहा था। इस दौरान उन्हें काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हर तरफ से निराशा हाथ लग रही थी। मानसिक तौर पर भी परेशान हो चुके थे, लेकिन इस बुरे दौर में भी उन्होंने हार नहीं मानी। केवल इतना ही नहीं, एक बार तो आंखों के सामने से उनकी कार चोरी हो गई थी। फिलहाल, वह इस दौर से बाहर आ चुके हैं।

अनुपम खेर का करियर

अनुपम खेर के करियर की बात करें, तो उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में फिल्म सारांश से कदम रखा था जो कि काफी हिट फिल्म रही है। इसके अलावा, वह राम लखन, तेजाब, लम्हे, दिल, विजय, खोसला का घोसला, ए वेडनेसडे, बेबी, कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, क्या कहना, सहित अन्य बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अभिनेता कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में भी नजर आने वाले हैं, जो 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews