Actor Hina Khan : मशहूर टीवी अभिनेत्री हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, जानिए इसे लेकर क्या बोली हिना खान?

Actor Hina Khan : मशहूर टीवी अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से जूझ रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है।
Actor Hina Khan : मशहूर टीवी अभिनेत्री हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, जानिए इसे लेकर क्या बोली हिना खान?

Actor Hina Khan : टीवी अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने बताया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से जूझ रही हैं और यह कैंसर तीसरी स्टेज पर है। जानकारी के अनुसार हिना खान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह इस बीमारी से उबरने की पूरी कोशिश कर रही हैं और मजबूती से लड़ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों से प्रार्थना और समर्थन की अपील की है।

देश में तेजी से बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर :

दरअसल भारत में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, हर आठ में से एक महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा है। वहीं हिना खान के मामले ने इस गंभीर समस्या को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी जागरूकता और समय पर जांच की जरूरत अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

Hina Khan ने दी जानकारी:

वहीं इस गंभीर बीमारी के बारे में खुद हिना खान ने अपने सोशल मीडिया से अपने चाहने वाले और शुभचिंतक को सूचना दी। इस दौरान उन्होंने लिखा कि ‘मैं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हूँ और ये तीसरी स्टेज पर है। इसका इलाज शुरू हो चुका है।’ दरअसल हिना ने आगे कहा की ‘कई परेशानियों से जूझने के बावजदू मैं आप सभी को भरोसा दिलाती हूं कि मैं एक दम ठीक हूं और मैं इस बीमारी से पूरी तरह से लड़ने के लिए तैयार हूं।’

जानें ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज के बारे में :

स्टेज 0: दरअसल इस स्टेज में कैंसर दूध बनाने वाले टिश्यू या डक्ट तक सीमित रहता है और शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैलता। इस स्थिति में लक्षणों की पहचान कर जल्द ही इलाज शुरू करने से यह समस्या ठीक हो सकती है।

स्टेज 1: वहीं इस स्टेज में कैंसर के टिश्यू का विस्तार होना शुरू हो जाता है और स्वस्थ टिश्यू को प्रभावित करने लगता है। जानकारी के अनुसार यह ब्रेस्ट के फैटी टिश्यू तक फैल सकता है और नजदीकी लिंफ नोड तक भी पहुंच सकता है।

स्टेज 2: इस स्टेज में कैंसर ब्रेस्ट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगता है।

स्टेज 3: इस स्टेज में यह कैंसर शरीर की हड्डियों और अन्य अंगों में फैल चुका होता है। वहीं ज्यादातर मामलों में बाहों के नीचे 9 से 10 लिंफ नोड में और कॉलर बोन में इसका छोटा हिस्सा हो सकता है। इसीलिए इलाज में इस स्टेज पर काफी कठिनाई आती है।

स्टेज 4: दरअसल इस स्टेज में कैंसर लिवर, फेफड़ा, हड्डी और दिमाग तक फैल जाता है। बता दें कि इस स्थिति में मरीज को एडवांस्ड ट्रीटमेंट की जरूरत होती है, जिससे इसे नियंत्रित किया जा सके।

दरअसल तीसरी स्टेज पर ब्रेस्ट कैंसर का इलाज कठिन जरूर होता है, लेकिन यह असंभव नहीं है। इलाज की सफलता इस पर निर्भर करती है कि कैंसर कितना फैला है और मरीज का शरीर इलाज का कितना अच्छे से जवाब दे रहा है। कई तरह के उपचार उपलब्ध हैं, जिनमें कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरपी और सर्जरी शामिल हैं। सही समय पर और उचित उपचार से इस स्थिति में भी सुधार संभव है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews