“जानकी में मेरे प्राण बसते हैं और मर्यादा मुझे अपने प्राणों से भी अधिक प्रिय है” जारी हुआ फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर, लोगों ने कहा ‘दमदार’

“जानकी में मेरे प्राण बसते हैं और मर्यादा मुझे अपने प्राणों से भी अधिक प्रिय है” जारी हुआ फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर, लोगों ने कहा ‘दमदार’

Adipurush Trailer Release : एक लंबे इंतजार के बाद आज फिल्म आदि पुरुष का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के बाद अब तक 50 लाख लोग इस ट्रेलर को देख चुके है। इतना ही नहीं दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। चाहे बात प्रभास की दमदार डायलॉग डिलीवरी की करें या बेहतरीन डायलॉग्स की या बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक की यह फिल्म हर कसौटी पर खरी उतरती नजर आ रही है।

दमदार एक्टिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक से भरपूर है ट्रेलर

ट्रेलर में सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर के बैकग्राउंड मैं सुनाई दे रहा “जय श्री राम” गाना तो मानो लोगों की जुबां पर अभी से ही बस गया है।

टीजर रिलीज पर मचा था बवाल

हालांकि फिल्म के निर्माता और निर्देशक के लिए ट्रेलर लॉन्च करना इतनी आसान बात भी नहीं थी। कारण था अक्टूबर 2022 में जारी किया गया फिल्म का टीजर जिसको लेकर काफी बवाल मच गया था। बवाल इतना भयंकर था कि एक्टर और फाइमेकर्स पर केस तक दर्ज किए गए थे।

क्यूं हुआ था विरोध

आपको बता दें कि हिंदू संगठन और हिंदू विचारधारा के लोगों ने फिल्म में दर्शाए गए दृश्यों को धर्म विरोधी करार दिया था। इसके अलावा फिल्म में उपयोग किए गए VFX का भी लोगों के द्वारा उन्हें चीप और कार्टून जैसा बताकर मजाक उड़ाया गया था। कई हिंदू संगठनों ने तो इस फिल्म के बायकाट और बैन तक की बात कह डाली थी।

जन के मन का रखा मान

लेकिन आज जारी हुए इस ट्रेलर को देखकर साफ समझ आता है कि लोगों की बातों का और भावनाओं का निर्माता निर्देशक द्वारा पूरा मान रख कर फिल्म में जरूरी बदलाव कर यह ट्रेलर रिलीज किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews