अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Bhumi Pednekar Infected with Dengue : भूमि पेडनेकर जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी अभिनयी योग्यता, व्यक्तित्व और निभाए रोल के लिए वे प्रसिद्ध हैं। अपने दम पर वो आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर की एक तस्वीर तेजी से मीडिया में वायरल वायरल हो रही है, जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्हें डेंगू हो गया है और इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी फैंस को बहुत ही सावधान रहने की एडवाइस भी दी है।

Bhumi Pednekar

भूमि ने शेयर किया पोस्ट

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक डेंगू के मच्छर ने मुझे 8 दिन का जबरदस्त टॉर्चर दे दिया। लेकिन आज जब मैं उठी तो मुझे थोड़ा अच्छा लगा, इसलिए मैंने एक सेल्फी ले ली। इसलिए दोस्तों आप सभी सावधान रहें, क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन थे। इस समय मच्छर भगाने वाली दवाएं बहुत जरूरी हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखें। उच्च प्रदूषण स्तर के कारण हमारी अधिकांश प्रतिरक्षा क्षमता प्रभावित हुई है। मेरे जानने वाले बहुत से लोगों को हाल ही में डेंगू हुआ है। फिर भी एक अदृश्य वायरस ने हालत ख़राब कर दी।”

डॉक्टरों को दिया धन्यवाद

आगे उन्होंने लिखा, “मेरी इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए मेरे डॉक्टरों को धन्यवाद। नर्सिंग, रसोई और सफाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद जो बहुत दयालु और मददगार थे। सबसे ज़्यादा माँ, सामू और मेरी तनु को बहुत सारा प्यार”। अभिनेत्री के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो आगामी फिल्मों में कई अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ सकती हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews