इजराइल में जंग के बीच फंसी एक्ट्रेस Nushrratt Bharuccha, संपर्क साधने की कोशिश कर रही टीम

Nushrratt Bharuccha

Nushrratt Bharuccha: इस समय इजराइल और फिलिस्तानी ग्रुप हमास के बीच संघर्ष का दौर चल रहा है। इस संघर्ष की आग में कई लोग झुलस गए हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के इजराइल में फंस जाने की खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के एक टीम मेंबर ने इस बारे में जानकारी दी है और बताया है कि एक्ट्रेस वहां ‘हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का हिस्सा बनने के लिए गई थी, अचानक शुरू हुए हमले में वह यहीं पर अटक गई। ये फेस्टिवल 28 सितंबर से शुरू हुआ था और 7 अक्टूबर को खत्म हुआ है।

नहीं हो पा रहा संपर्क

एक्ट्रेस की टीम के एक सदस्य द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनसे आखिरी बार संपर्क शनिवार दोपहर 12:30 बजे के करीब हुआ था, तब वह बेसमेंट में सुरक्षित थी। सुरक्षा कारण की वजह से एक्ट्रेस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फिलहाल आ रही खबरों के मुताबिक उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है और लगातार संपर्क साधकर उन्हें सुरक्षित भारत लाने की कोशिश की जा रही है। एक्ट्रेस की टीम और परिवार को उम्मीद है की सुरक्षा एजेंसी से संपर्क कर एक्ट्रेस को बिना किसी नुकसान के भारत लाया जा सके।

हमास ने दागे रॉकेट

गाजियाबाद पट्टी में हमास और इजरायल के बीच एक जंग छिड़ी हुई है। जिसमें तकरीबन 200 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है और 1000 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हमास मिलिटेंट ग्रुप ने 5000 से ज्यादा रॉकेट गाजा पट्टी से इजराइल पर दागे हैं और कई सैनिकों को बॉर्डर के नजदीक से बंधक बना लिया गया है।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

नुसरत भरूचा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें ड्रीम गर्ल, प्यार का पंचनामा, हुड़दंग, रामसेतु, तू झूठी मैं मक्कार जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया है। 2009 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी इसके बाद से वो लगातार एक्टिव हैं। अगस्त के महीने में एक्ट्रेस की फिल्म ‘अकेली’ रिलीज हुई थी जिसमें एक ऐसी महिला की कहानी बताई गई है जो इराक के गृह युद्ध के बीच एक अनजान जगह पर फंस जाती है और अपने घर लौट के लिए संघर्ष करती दिखाई देती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews