Viral Nude Video पर एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कही ये बात, बोलीं- ‘मुझे बहुत ट्रोल किया गया था’

राधिका आप्टे

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस राधिका आप्टे (actress radhika apte) ने अपने साथ हुई एक घटना को याद करते हुए बयान दिया है। राधिका ने बताया कि कुछ वक्त पहले एक न्यूड वीडियो (nude video) वायरल हुआ था। सबका मानना था कि ये न्यूड वीडियो उनका ही है। रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल (viral) हुआ न्यूड वीडियो राधिका आप्टे की फ़िल्म Clean Shaven का था। लेकिन राधिका ने इसके बारे में बताते हुए साफ कहा है कि वो क्लिप मेरी नहीं थी। अफवाहों (rumours) के उड़ने से उन्हें बहुत तकलीफ हुई थी और वे चार दिन तक घर से नहीं निकल पाई थीं।

यह भी पढ़ें… इंदौर: सख्त हुआ कोरोना कर्फ्यू, धारा 144 के आदेश जारी, ये सुविधा रहेगी प्रतिबंधित

राधिका आप्टे ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में आई फ़िल्म, वाह! लाइफ हो तो ऐसी! में एक छोटे से रोल से की थी। इस फ़िल्म में शाहिद कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। वर्ष 2016 में आई लीना यादव की फ़िल्म Parched में राधिका आप्टे ने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए राधिका आलोचनात्मक प्रशंसा का पात्र रहीं।

यह भी पढ़ें… IPL 2021: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, जून-जुलाई में हो सकते हैं आईपीएल के बचे मैच

Parched में अपने रोल के बारे में बात करते हुए राधिका ने ग्राज़िया मैगजीन से बातचीत के दौरान बताया, ” मुझे सच में ऐसे रोल की सख्त जरूरत थी क्योंकि जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं तो आपको निरन्तर बताया जाता है कि आपको अपने शरीर के साथ क्या करना है और मैंने हमेशा माना है कि मैं अपने शरीर और चेहरे के साथ कभी कुछ नहीं करूंगी। जब मेरी न्यूड क्लिप वायरल हई थी, उस वक़्त मैं फ़िल्म Clean Shaven के लिए शूट कर रही थी। मुझे इस क्लिप के लिए बहुत ट्रोल किया गया था, और मेरे ऊपर इसका प्रभाव बहुत नकारात्मक पड़ा था। मैं चार दिन तक अपने घर से नहीं निकल पाई थी, इसलिए नहीं की मीडिया क्या कह रहा है पर इसलिए क्योंकि मेरा ड्राइवर, वॉचमैन और मेरे स्टाइलिस्ट के ड्राइवर ने मुझे तस्वीरों के माध्यम से पहचान लिया था। वो तस्वीरें नग्न अवस्था में ली गयी सेल्फी थीं और कोई भी जिसकी नज़र खराब नहीं होगी वे समझ सकेंगे कि वो तस्वीरें मेरी नहीं थी। मुझे नहीं लगता कोई इन मामलों में कुछ कर सकता है, करना भी नहीं चाहिए बस इन सबको नजरअंदाज करना चाहिए। जब मैं Parched में एक सीन के लिए नग्न हुई तब मुझे महसूस हुआ कि मेरे पास अब छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है।”

राधिका हाल ही में डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई फ़िल्म ‘ओके कंप्यूटर’ में नज़र आईं थीं। इस फ़िल्म में राधिका के साथ विजय वर्मा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews