अच्छी नौकरी छोड़ एक्टिंग में रखा था कदम, इस एक्ट्रेस को हुआ बड़ा पछतावा! जानिए क्या थी वजह

जिस एक्ट्रेस की हम बात करने जा रहे हैं, उन्हें एक समय एक्टिंग में इंटरेस्ट नहीं था, जिसके चलते उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान दिया और कॉर्पोरेट में जॉब की। लेकिन फिर भी एक्टिंग का करियर उनका पीछा नहीं छोड़ पाया और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया।
अच्छी नौकरी छोड़ एक्टिंग में रखा था कदम, इस एक्ट्रेस को हुआ बड़ा पछतावा! जानिए क्या थी वजह

क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी एक समय पर एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं? एक्टिंग के करियर को लेकर उनके मन में कोई रुचि नहीं थी, बल्कि इसके विपरीत, वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही थीं और कॉर्पोरेट में जॉब कर रही थीं। दरअसल, अवंतिका दसानी ने वेब सीरीज “मिथ्या” से अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं और उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में एक बड़ा खुलासा किया।

उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर खुलकर बात की। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने अपने एक्टिंग से पहले के जीवन पर भी चर्चा की। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में, उन्होंने अपने रिजेक्शन को लेकर भी बड़ी बात कही।

साल 2022 में आई वेब सीरीज “मिथ्या” से डेब्यू किया

एक्ट्रेस अवंतिका दसानी ने साल 2022 में आई वेब सीरीज “मिथ्या” से डेब्यू किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग देखने लायक थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी उनका नाम चर्चा में रहा। हाल ही में “नवभारत टाइम्स” संग एक इंटरव्यू में, उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई ऑडिशन दिए, तब जाकर उन्हें यह रोल मिला था। वे इतने रिजेक्शन झेल चुकी हैं कि उनकी गिनती भी उन्हें याद नहीं है। उन्होंने हर रोज रिजेक्शन का सामना किया, लेकिन इन सभी रिजेक्शन के बावजूद वे डटी रहीं और आने वाले कल की अच्छी उम्मीद के साथ मेहनत करती रहीं।

दरअसल, अपने रिजेक्शन को लेकर अवंतिका दसानी ने कहा, “मैंने इतने ऑडिशन दिए और इतने रिजेक्शन झेले कि उनकी गिनती भी मुझे याद नहीं है। मैं हर बार रिजेक्ट होती, लेकिन इस उम्मीद में डटी रहती कि शायद आने वाला कल अच्छा होगा और मुझे अच्छा काम मिलेगा, जहां मैं अपनी कला को दिखा सकूं।”

कॉर्पोरेट में भी काम किया

बता दें कि अवंतिका दसानी ने बिजनेस एंड मार्केटिंग में लंदन से डिग्री भी हासिल की है। उसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट में भी काम किया। उनका कहना है कि स्कूल के दिनों में वे बेहद क्रिएटिव थीं और उनके दोस्त हमेशा कहते थे कि वे आगे जाकर एक्ट्रेस ही बनेंगी, लेकिन उन्हें यह जजमेंट पसंद नहीं था। हालांकि, कॉर्पोरेट में काम करते समय उन्हें नौकरी पसंद नहीं आई और तब उन्होंने एक्टिंग करियर में जाने का मन बना लिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews