इस खूबसूरत एक्ट्रेस का है सायरो बानो से नजदीकी रिश्ता

इस खूबसूरत एक्ट्रेस का है सायरो बानो से नजदीकी रिश्ता

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सायरा बानो (Saira Banu) अपने समय की सबसे खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। उन्होने उस समय के लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया और कई हिट फिल्में दी। 1966 में उन्होंने अपने से उम्र में 22 साल बड़े एक्टर दिलीप कुमार के साथ शादी की और घर बसा लिया। लेकिन सायरा बानो की भतीजी शाहीन बानो ने भी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाई और अब शाहीन की बेटी भी साउथ की फिल्में कर रही हैं।

हालांकि शाहीन का करियर अपनी बुआ की तरह कामयाब नहीं रहा। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद उन्होने शादी कर ली। अब शाहीन की बेटी बेटी सायेशा सैगल (Sayyeshaa Saigal) साउथ की फिल्मों की स्टार (South Film Actress) हैं। वो भी अपनी बुआ दादी सायरा बानो की तरह ही खूबसूरत हैं और अब तक कई तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी है। इतना ही नहीं, वो हिंदी फिल्म ‘शिवाय’ में अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ भी नजर आ चुकी हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews