Pushpa 2 में नजर आएगी ये हसीना, धांसू आइटम नंबर की तैयारी में मेकर्स

Pushpa 2

Pushpa 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। निर्देशक सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और इसे लेकर कोई ना कोई खबर लगातार सामने आती रहती है। फिल्म का धांसू टीजर देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है और वह इस से जुड़ी हर जानकारी जानना चाहते हैं।

दोनों सुपरस्टार की इस फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। अब आ रही खबरों के मुताबिक फिल्म में एक नई हसीना की एंट्री हुई है। वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नहीं बल्कि एक खास आइटम सॉन्ग करती हुई दिखाई देंगी।

फिल्म में नजर आएगी ये हसीना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा में एक धांसू आइटम सॉन्ग जोड़ा गया था, जिसने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। समांथा रुथ प्रभु ने ‘उ अंटावा’ पर जो डांस किया था, उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह ना सिर्फ तेलुगु बल्कि हिंदी समेत सारी भाषाओं में सुपरहिट साबित हुआ था। मेकर्स सीक्वल में भी इसी तरह का धांसू सॉन्ग लाने के बारे में सोच रहे हैं। सुकुमार इसके लिए एक्ट्रेस श्रीलीला को अप्रोच कर रहे हैं।

बढ़ रही है श्रीलीला की पॉपुलैरिटी

बता देगी तेलुगू इंडस्ट्री में श्रीलीला की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। इसके चलते मेकर्स उन्हें आइटम सॉन्ग के लिए अप्रोच करना चाहते हैं। फिलहाल बातचीत चल रही है और अगर एक्ट्रेस ऑफर एक्सेप्ट कर लेती हैं, तो वह अपने आइटम सॉन्ग के जरिए फैंस को दीवाना बना देगी। हालांकि, इस बारे में अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

इन फिल्मों में किया है काम

एक्ट्रेस श्रीलीला को वैसे तो बहुत कम फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है, लेकिन उनके काम को पसंद किया गया है। उन्होंने धमाका, जेम्स, बाय टू लव जैसी फिल्में दी हैं। उन्हें जल्द ही महेश बाबू के साथ ‘गुंटूर कारम’ और विजय देवरकोंडा की एक फिल्म में देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews