फिर चर्चा में अभिनेत्री Urvashi Rautela, हाथ जोड़कर अब इनसे मांगी माफी

फिर चर्चा में अभिनेत्री Urvashi Rautela, हाथ जोड़कर अब इनसे मांगी माफी

मुंबई डेस्क रिपोर्ट | बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बहुत ही कम समय में सफलता हासिल कर चुकी हैं और आज करोड़ों जवां दिलों पर राज कर रही हैं। जिनके चर्चे देश का हर युवा वर्ग करता है। बता दें कि उर्वशी मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जहां साल 2013 में उनकी पहली फिल्म सिंह साब द ग्रेट रिलीज हुई। तभी से अपनी अदाओं से सभी को मात देते हुए इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। जोकि इन दिनों अपने प्रेमी ऋषभ पंत को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो ऋषभ पंत से माफी मांगती नजर आ रही हैं। तो आइए जानते हैं कि, आखिर उर्वशी (Urvashi Rautela) ने ऐसी कौन सी गलती कर दी। जिसके लिए उन्हें इस तरह सबके सामने माफी मांगनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें – Akshay Kumar के विज्ञापन पर मचा बवाल, जनता ने दहेज प्रथा को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

बता दें कि उर्वशी रौतेला एक अवॉर्ड शो में पहुंची थी। जहां उनसे “आरपी” का नाम लेते हुए सवाल पूछा गया कि, “आपके पास आरपी के लिए कोई संदेश है, मैं आपसे सीधा सवाल पुछ रहा हुं। ऐसी कोई बात जिसे आप हमारे जरिए ऋषभ तक पहुंचाना चाहती हों। जिसका जवाब देते हुए उर्वशी ने कहा कि, “सीधी बात नो बकवास और इसलिए मैं कोई बकवास नहीं करूंगी।’ जिसके बाद एक्ट्रेस से फिर पूछा गया कि, “क्या उनके पास आरपी के लिए कोई मैसेज है” तो उर्वशी ने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहती हूं..उम्म..मुझे माफ कर दो।“ बता दें कि एक्ट्रेस हाथ जोड़कर आरपी से माफी मांगती नजर आई।

दरअसल उर्वशी के इंटरव्यू के बाद से आरपी और अभिनेत्री के बीच तीखी नोकझोक चल रही है। बता दें कि एक्ट्रेस ने उस इंटरव्यू में कहा था कि, “”मिस्टर आरपी” उनसे मिलने के लिए उनके होटल की लॉबी में लगभग 10 घंटे तक इंतजार करते रहे थे, जब कि एक्ट्रेस सो रही थी और उन्हें इतने लंबे समय तक इंतजार करवाने के लिए उन्हें बुरा लगा था”। तब से ही उर्वशी मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं।

वहीं इस बयान पर ऋषभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “यह अजीब है कि कैसे लोग कुछ सस्ती लोकप्रियता और सुर्खियों में आने के लिए इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं। दुख की बात है कि कैसे कुछ लोग फेमस होने के कितने प्यासे होते हैं। भगवान उनका भला करें”।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews