Adipurush Recovered Budget: रिलीज से पहले आदिपुरुष ने वसूली लागत, 500 करोड़ है फिल्म का बजट

Adipurush Recovered Budget

Adipurush Recovered Budget Before Release: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है और जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 16 जून को इसे दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा और इंडियन माइथॉलजी की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को मेकर्स ने 500 करोड़ के बजट में तैयार किया है और हर किसी की नजर इस बिग बजट फिल्म की रिकवरी पर टिकी हुई है।

इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक रिलीज से पहले ही ये फिल्म अपने बजट का एक बड़ा अमाउंट हासिल कर चुकी है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स 170 करोड़ से ज्यादा में बेचे जाने की बात सामने आई थी और अब ये बताया जा रहा है की फिल्म 500 करोड़ के बजट में से 432 करोड़ कमा चुकी है।

रिलीज से पहले Adipurush Recovered Budget

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कृत सेनन और प्रभास की इस फिल्म ने सैटेलाइट राइट, डिजिटल राइट, म्यूजिक राइट्स, थिएट्रिकल राइट्स समेत अन्य अधिकार बेचकर 247 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं साउथ मार्केट में 15 करोड़ में मिनिमम गारंटी के साथ सिर्फ थिएट्रिकल राइट बेचे गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

अलग-अलग चीजों से हासिल किए गए अमाउंट की बात करें तो ये 432 करोड़ पर पहुंच चुका है। अब फिल्म को बजट कंप्लीट करने के लिए सिर्फ 68 करोड़ रुपए कमाना बाकी है।

पहले दिन क्या करेगी आदिपुरूष

16 जून को सिनेमाघर में रिलीज हो रही इस फिल्म से कई सारी उम्मीद है लगाई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले ही दिन ये 100 करोड़ की कमाई करने वाली है। ना सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम इंडस्ट्री में भी इसका खासा क्रेज देखा जा रहा है। दर्शकों के उत्साह देखकर पहले दिन बंपर कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, रिजल्ट तो रिलीज के बाद ही सामने आएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews