Adipurush Theatrical Rights: रिलीज से पहले ही आदिपुरुष ने मचाया धमाल, करोड़ों में बिके थिएट्रिकल राइट्स

Adipurush Recovered Budget

Adipurush Theatrical Rights Price: फिल्म बाहुबली करने के बाद साउथ एक्टर प्रभास की पापुलैरिटी में काफी उछाल आया है और एक के बाद एक दो फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म आदिपुरुष का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को रिलीज होने में अभी 15 दिन का वक्त बचा है और ओम राउत की ये फ़िल्म दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बनाए हुए हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक शानदार जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक रिलीज से पहले ही फिल्म प्रॉफिटेबल जोन में कदम रख चुकी है।

बिके Adipurush Theatrical Rights

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास और कृति सेनन की ये फिल्म न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगु सिनेमा में भी धमाल मचाने की तैयारी में है। ये निर्देशक ओम राउत की पहली और सुपरस्टार प्रभास की एक और पैन इंडिया फिल्म साबित होने वाली है। इसे एक साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषा में रिलीज किया जाने वाला है।

अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक तेलुगु राज्यों में थिएट्रिकल रिलीज के लिए फिल्म के राइट्स करोड़ों रुपए में बिके हैं। रिपोर्ट्स में ये आंकड़ा 170 करोड़ का बताया जा रहा है, जो काफी बड़ा है। इसके बाद अब अन्य भाषाओं के राइट्स की बिक्री पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। हालांकि, फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सबसे बिजी स्टार हैं Prabhas

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदि पुरुष 16 जून को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है और इससे पहले दर्शकों में इसकी जमकर दीवानगी देखने को मिल रही है। बाहुबली स्टार रामायण की इस कहानी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास के पास फिलहाल कई सारे दिलचस्प प्रोजेक्ट मौजूद है, जिस वजह से उन्हें इंडस्ट्री का सबसे बिजी स्टार कहा जाए, तो कोई गलत बात नहीं होगी। आदिपुरुष के बाद वो प्रशांत नील की सालार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट भी कर रहे हैं।

इसके अलावा एक्टर के पास मारुति की एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म भी मौजूद है। यह भी बताया जा रहा है कि निर्देशक त्रिविक्रम ने उन्हें अपनी एक फिल्म के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, अभी बात बनी है या नहीं फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। एक्टर के एक के बाद एक लाइनअप प्रोजेक्ट्स से फैंस काफी खुश हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews