Aditi Rao Hydari ने अपनी शादी के लिए क्यों चुना 400 साल पुराना मंदिर? जानें इसकी खासियत

Aditi Rao Hydari ने अभिनेता सिद्धार्थ से शादी करने का फैसला लिया है। ये कपल एक 400 साल पुराने मंदिर में शादी करेगा। जानें इस मंदिर की खासियत और इसके इतिहास के बारे में।
Aditi Rao Hydari

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ से शादी करने का फैसला लिया है। पिछले साल मार्च में दोनों ने सगाई की थी और अब शादी की तैयारियां जोरों पर है। अदिति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है और अपनी शादी के बारे में कुछ रोचक जानकारी भी साझा की है।

यह खबर सुनने के बाद हर कोई इनकी वेडिंग लोकेशन जानने के लिए बेकरार है। आपको बता दें, बाकी सेलिब्रिटीज की तरह यह कपल कोई डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं बल्कि सिंपल वेडिंग करने वाला है।ये कपल 400 साल पुराने मंदिर में ही शादी करने वाला है जो अदिति राव के परिवार से जुड़ा हुआ है, अगर आप भी जानना चाहते हैं कि अदिति और सिद्धार्थ किस मंदिर में शादी करने जा रहे हैं, और वह मंदिर इतना खास क्यों हैं तो चलिए जानते हैं।

Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ की पारंपरिक शादी का खुलासा

अदिति राव और सिद्धार्थ ने अपनी शादी को एक बेहद निजी और पारंपरिक समारोह बनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना वानापर्थी में स्थित श्रीरंगपुर मंदिर को शादी का स्थान चुना है। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे हालांकि, अभी तक शादी की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।फैंस बेसब्री से जोड़े की शादी की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर का महत्व

तेलंगाना के वानापर्थी जिले में स्थित श्रीरंगपुर का प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर का इतिहास लगभग 400 साल पुराना है। मंदिर का शांत और मनमोहक वातावरण भक्तों को खूब भाता है। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी यह एक पवित्र स्थल है। ऐसा माना जाता है कि यहां हर साल सैकड़ों शादियां और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इस मंदिर में विवाह करना शुभ माना जाता है और यही कारण है कि दूर-दूर से लोग यहां शादी करने आते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews