आदित्य रॉय कपूर की लाइफ में हुई नई हसीना की एंट्री? एक्टर ने शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड के चर्चित एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह अपनी अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
Aditya Roy Kapur

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की गिनती बॉलीवुड के सबसे हैंडसम कलाकारों में होती है। अपने डैशिंग लुक और चार्मिंग स्माइल से वह फैंस का दिल जीत लेते हैं। फिलहाल उन्हें अपनी फिल्म मेट्रो इन दिनों की वजह से चर्चा में देखा जा रहा है। एक्टर के साथ इस फिल्म में सारा अली खान को देखा गया।

दोनों सितारे अपनी इस फिल्म की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि आदित्य की प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। कुछ समय पहले वह अनन्या पांडे को डेट कर रहे थे लेकिन ब्रेकअप के बाद अब वो सिंगल हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि उनकी लाइफ में नए प्यार की एंट्री हुई है

आदित्य रॉय कपूर ने शेयर की तस्वीर

अपनी फिल्म की रिलीज के बाद आदित्य रॉय कपूर को छुट्टियां मनाते हुए देखा गया। वह एयरबीएनबी में ठहरे थे जहां से उन्होंने कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की है। जितनी भी तस्वीरें हैं वह इस प्रॉपर्टी के अलग-अलग खूबसूरत से हिस्सों की है। लेकिन एक तस्वीर सफेद नेल पॉलिश हाथों में लगाई हुई महिला की भी है। इस तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by @adityaroykapur

कौन है आदित्य की गर्लफ्रेंड

एक्टर ने जितने भी फोटो शेयर किए हैं, उसमें उन्होंने किसी को टैग नहीं किया है। लेकिन तस्वीरों में जो हाथ दिख रहा है वह मॉडल जॉर्जीना डिसिल्वा से मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है। मॉडल के इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर दिखाई दे रही है उसमें उनके हाथ में इसी कलर के नेल पेंट लगी हुई है। यह दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। यही देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि आदित्य की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है।

अनन्या से जुड़ा था नाम

बता दें कि आदित्य और अनन्या कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अपने इस रिलेशनशिप की इन दोनों ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। इन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम बिताते और वेकेशन पर जाते हुए देखा गया। साल 2024 में यह अलग हो गए।

इस फिल्म से मिली पहचान

बता दें कि साल 2009 में आदित्य ने लंदन ड्रीम्स से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्हें साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर के साथ देखा गया। यह एक बहुत बड़ी कमर्शियल सक्सेस फिल्म थी। जिसने दोनों सितारों को फेमस कर दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews