आखिर किस कपल के लिए Kangana Ranaut को कहने पड़े ये तीखे बोल, जानें यहां

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंगा क्वीन कंगना रनौत आए दिन मीडिया की सुर्ख़ियों में बनी रहती है। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रीय है। आए दिन सोशल मीडिया पर वह कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती है। वैसे तो कंगना फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसुरत अदाकारों में शुमार हैं जो कि आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। हालांकि, कंगना आएदिन इंडस्ट्री में किसी से भी पंगा लेने वाली अभीनेत्री मानी जाती हैं। चाहे वो सुशांत सिंह राजपुत का मामला हो या फिर मी टू का मामला हो। गलत, अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली में एक हैं ये अभिनेत्री और आज एक बार फिर अपने एक पोस्ट को लेकर वो चर्चा में बनी हुई हैं।

कंगना रनौत

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने धमकी भरे लहजे में किसी जोड़े को चेतावनी दी है। ‘जो भी लोग मेरे लिए परेशान थे उन्हें बता दूं कि, बीती रात से मेरे आसपास ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं हुई है। कोई मुझे फॉलो नहीं कर रहा न तो कैमरे के साथ और न ही बिना कैमरे के। देखो, जो भूत लातों से मानते हैं वो तो सिर्फ लातों से ही मानते हैं। यह मैसेज चंगू मंगू गैंग के लिए है- बच्चों, तुम्हारा किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा है, सुधर जाओ नहीं तो घर में घुसकर मारूंगी… और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं तुमको ये तो पता है कि मैं पागल हूं लेकिन ये नहीं पता कि कितनी बड़ी वाली हूं।’

दरअसल, कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने इंस्टा पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की थी कि कोई उनका पीछा कर रहा हैं। वह जहां जाती है उन पर नजर रखी जा रही है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि, ‘पापाराजी को स्टार्स तभी मिलते हैं जब उन्हें इस बात जानकारी दी जाती है और वे फोटोज भी तभी लेते हैं जब उन्हें पैसे इसके मिलते हैं। मैं या मेरी टीम उन्हें पैसे नहीं देते तो कौन दे रहा है? ये ऑब्सेस्ड नेपो माफिया जो एक बार बिन बुलाए मेरे दरवाजे तक पहुंच गया था, जो एक वुमनाइजर के तौर पर फेमस रहा है, उसके कई महिलाओं से रिलेशन रहे और अब माफिया ब्रिगेट का वाइस प्रेसिडेंट है।’

फिलहाल, कंगना किस कपल को सुधरने की बात कह रह रहीं हैं इसका खुलासा नहीं हो सका है लेकिन हो सकता है कि जल्दी ही सभी की जिज्ञासा खत्म हो। अब देखना यह होगा कि कंगना के इस पोस्ट के बाद उनकी परेशानी कम होती है। या ये चेतावनी कोई बड़ा रुप लेने वाली है।

Kangana Ranaut

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews