‘गदर 2’ के बाद इस फिल्म में नजर आएगा Sunny Deol का एक्शन अवतार! इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

Sunny Deol upcoming movie

Sunny Deol Upcoming Movie: लंबे समय के बाद फिल्म ‘गदर 2’ के साथ सनी देओल ने बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम के मुताबिक की गदर मचा दिया और एक्टर के एक्शन को फैंस ने खूब पसंद किया और कहानी पर जमकर प्यार बरसाते दिखाई दिए। सनी देओल के इस एक्शन अवतार को देखने के बाद अब हर कोई उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है।

इस बीच अब एक्टर की आने वाली फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खास बात यह है कि उनकी इस फिल्म की कहानी भी भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर बनाई जाने वाली है। तारा सिंह पाकिस्तान जाकर हैंडपंप तो उखाड़ ही चुके हैं और इस बार उन्होंने बड़ा सा पहियां भी उठा लिया है। ऐसे में अपनी आने वाली फिल्म में वह क्या करेंगे इसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। चलिए आपको इस फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हैं।

सनी देओल की फिल्म

‘गदर 2’ में सनी देओल ने अपने एक्शन अवतार से दर्शकों को हैरान कर दिया है, उसके बाद से उनकी फिल्मों को लेकर मांग बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को अब डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में देखा जाने वाला है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस संभालने वाला है। आमिर वैसे भी अपने काम में परफेक्ट माने जाते हैं ऐसे में सनी देओल की यह मूवी क्या कमाल दिखाती है, यह देखने वाली बात होगी।

फिल्म की कहानी

जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इसमें 1947 में हुआ भारत-पाकिस्तान विभाजन दिखाए जाने वाला है जो दरअसल एक पंजाबी नाटक से संबंधित होगा। इसका नाम ‘जिसने लाहौर ना देख्या, वो जम्याई नहीं’ है। फिलहाल इन खबरों के आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है।

राजकुमार संतोषी के साथ फिल्में

ये पहली बार नहीं है जब सनी देओल राजकुमार संतोषी की किसी फिल्म में काम करेंगे इसके पहले यह कई फिल्मों में एक दूसरे के साथ काम कर चुके हैं। घायल, घातक और दामिनी जैसी शानदार फिल्में इन दोनों ने दर्शकों के लिए पेश की है और अब 27 साल बाद भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानी से यह क्या कमाल दिखाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews