वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाकर अमिताभ बच्चन ने लिखा – दूसरा भी हो गया ..

वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाकर अमिताभ बच्चन ने लिखा – दूसरा भी हो गया ..

मुंबई डेस्क रिपोर्ट।  महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने रविवार को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का दूसरा डोज भी लगवा दिया।  उन्होंने अपने फैंस को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी।  अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने फोटो के नीचे कैप्शन में लिखा – दूसरा भी हो गया. कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं। हँसता हुआ इमोजी लगाते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने आगे लिखा ” सॉरी सॉरी ये बहुत बुरा था ”

सदी के महानायक सुपर स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने भी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine)का दूसरा डोज लगवा लिया।    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की।  यलोइश ग्रीन कलर की टीशर्ट और काळा रंग का ट्रैक पेंट पहने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ब्लैक कलर का मास्क लगाए हैं और सर पर कपडे का कैप लगाए हैं।

अमिताभ बच्चन(Amitabh Bacchan) ने वैक्सीनेशन की फोटो शेयर करते हुए लिखा – दूसरा भी हो गया. कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं। हँसता हुआ इमोजी लगाते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने आगे लिखा ” सॉरी सॉरी ये बहुत बुरा था ”

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने 1 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine)की पहली डोज लगवाई थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews