केदारनाथ के बाद रवीना टंडन ने किए रामेश्वरम मंदिर के दर्शन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, देखें

केदारनाथ के बाद रवीना टंडन ने किए रामेश्वरम मंदिर के दर्शन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, देखें

Raveena Tandon Visited Rameshwaram : 90 के दशक में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने बहुत प्रसिद्धि हासिल की थी। अपने एक्टिंग के दम पर उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। एक-के-बाद-एक लगातार उन्होंने सुपरहिट फिल्में दी जोकि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रही। उन दिनों हर किसी की जुबान पर रवीना टंडन का नाम था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्टिंग की दुनिया में सक्सेस मिलने के बाद उन्होंने पर्सनल लाइफ में भी सक्सेस पाई है। दरअसल, अभिनेत्री ने शादी के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी, लेकिन एक बार फिर अब वह अपनी बेटी के साथ लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

रामेश्वरम पहुंची अभिनेत्री

इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, अभिनेत्री हाल ही में तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम मंदिर पहुंची, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो रामेश्वरम मंदिर की है, जहां वह समुद्र किनारे बाबा भोलेनाथ के दर्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनकी बेटी राशा भी पूजा-अर्चना करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों ने ट्रेडिशनल कपड़े वेयर किए है। इसके अलावा, एक फोटो में रवीना समुद्र की लहरों का लुफ्त घाटी नजर आ रही हैं।

जिसे शेयर करते हुए उन्होंने ऑप्शन में लिखा, “केदारनाथ से रामेश्वरम तक… 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग को पूरा करने की हमारी यात्रा जारी है। हर हर महादेव। जय भोलेनाथ, शिव शंभू। भूमि के उसी सिरे पर, जहां राम सेतु शुरू होता है। जय श्री राम।

इससे पहले गई थीं केदारनाथ

बता दें कि इससे पहले रवीना अपनी बेटी राशा के साथ केदारनाथ पहुंची थी। वहां दोनों ने दर्शन करने के साथ ही खुशहाली की कामना की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।

मां-बेटी की जोड़ी सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव

इन दिनों मां-बेटी की जोड़ी आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं। अक्सर ही दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों को अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते देखा जाता है। फैंस को दोनों मां-बेटी की जोड़ी बहुत पसंद आती है। बता दें कि आशा बिल्कुल अपनी मां की तरह खूबसूरत है। उनकी क्यूटनेस को देखकर फैंस अगल-अगल रिएक्शन भी देते हैं। फिलहाल, राशा का बॉलीवुड में डेब्यू करने का कोई प्लान नहीं है। इस मामले में रवीना टंडन की तरफ से भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews