रॉकस्टार के बाद अब बड़े पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी शाहरुख खान की K3G, करण जौहर दोबारा करेंगे रिलीज

दर्शकों की एंटरटेनमेंट के लिए हिंदी सिनेमा रोजाना कोई ना कोई नई फिल्म रिलीज करता है। लेकिन आज भी पुरानी फिल्मों को एक बार फिर देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित रहते हैं।
K3G

K3G Re-release: हिंदी सिनेमा में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए रोजाना नई फिल्में, वेब सीरीज शॉर्ट फिल्म बनाई जा रही है। इनमें से हर एक चीज का दर्शक वर्ग भी अलग-अलग है। दर्शकों की चॉइस को देखते हुए कॉमेडी से लेकर एक्शन, हॉरर सभी तरह की फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, कितनी भी पुरानी फिल्में बन जाए लेकिन पुरानी फिल्मों की जो कहानी है और जिस तरह से उन्हें पर्दे पर पेश किया गया है। वह जादू आज भी दर्शकों का दिल जीत लेता है।

हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार को बड़े पर्दे पर एक बार फिर से रिलीज किया गया है। दर्शकों ने इस फिल्म का भरपूर आनंद उठाया है। अब इस ट्रैंड को लेकर इंडस्ट्री के फेमस निर्माता करण जौहर को खुलकर बात करते हुए देखा गया है।

हाल ही में फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इसी दौरान करण जौहर को अपनी शानदार फिल्मों को फिर से रिलीज करने का ऐलान करते हुए देखा गया। सबसे खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म कभी खुशी कभी गम का जिक्र किया है।

ये फिल्में होगी री-रिलीज

तृप्ति डिमरी और विकी कौशल की फिल्म बैड न्यूज़ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण जौहर को पुरानी फिल्मों को वापस रिलीज किए जाने पर बात करते हुए देखा गया। करण ने कहा कि सिनेमा के लिए हाथ से पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज करने का कदम काफी अच्छा है इसे आज की जनरेशन पुरानी फिल्मों का आनंद ले सकेगी। उन्होंने कहा कि रॉकस्टार को वापस रिलीज करने के बाद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हम भी इस पर विचार जरूर करेंगे।

इस दौरान कारण को कभी खुशी कभी गम के बारे में बात करते हुए देखा गया और उन्होंने बताया की फिल्म के 25 साल पूरे होने पर हम भी इसे दोबारा रिलीज करेंगे। करण की इस बात के बाद यह माना जा रहा है कि हो सकता है वह अलविदा ना कहना और कल हो ना हो जैसी फिल्मों को भी दोबारा पर्दे पर पेश करें।

सुपरहिट फिल्म थी K3G

कभी खुशी कभी घम ऐसी फिल्म है जिसमें करण जौहर ने डायरेक्टर के तौर पर पहली बार काम किया था। यह उनके करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। ये हिंदी सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। साल 2001 में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों ने इसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यह हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म कहलाती है। 2 साल बाद इसे 25 साल पूरे हो जाएंगे और इस मौके पर हो सकता है, दर्शक इसे वापस से सिनेमाघर में देख सकें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews