
बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए कई लोगों को माया नगरी आते देखा जाता है। हालांकि, यहां हर किसी की किस्मत चमकना मुश्किल होता है। आजकल दर्शकों की पसंद और नापसंद ही यह तय करती है कि कौन बॉलीवुड में टिक पाएगा चाहे वह स्टार किड ही क्यों ना हो। अब एक और स्टार किड ने अपना डेब्यू कर लिया है। ये ओर कोई नहीं अहान पांडे हैं।
जब खुशी कपूर, सुहाना खान और इब्राहिम अली खान में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया तब उन्हें जमकर आलोचना सहनी पड़ी। लेकिन अब जब अहान पांडे ने अपना डेब्यू किया तब दर्शकों ने उसे बहुत पसंद किया। उनकी फिल्म ‘सैयारा’ दर्शकों का दिल जीत रही है और कमाई भी जबरदस्त कर रही है।
अहान ने जीता लोगों का दिल (Ahaan Panday)
अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बन चुकी है। इस फिल्म ने पहले दिन तगड़ा कलेक्शन किया है और कई फिल्मों के पीछे छोड़ दिया है। वह सिर्फ 27 साल के हैं लेकिन अपनी एक्टिंग स्किल्स और पर्सनैलिटी से उन्होंने दर्शकों को हैरान कर दिया है। क्या आप जानते हैं कि ‘सैयारा’ उनकी डेब्यू फिल्म नहीं थी बल्कि वह किसी और फिल्म में नजर आने वाले थे।
अजय देवगन संग करने वाले थे काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान पांडे ‘सैयारा’ से पहले एक सुपरहीरो मूवी में काम करने वाले थे। इसमें खलनायक की भूमिका अजय देवगन को दी गई थी। साल 2020 के दौरान इस फिल्म को फाइनल किया गया था और प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया गया था। अहान सुपर हीरो बनने वाले थे और खलनायक का किरदार अजय को मिला था। उनके साथ मानुषी छिल्लर इस कास्ट का हिस्सा थी। ये एक सुपर हीरो सीरीज वाली फिल्म थी जिसमें हर बार खलनायक अलग-अलग होता। सब कुछ तय हो चुका था लेकिन 2021 में कोविड-19 के दौरान अजय देवगन ने अपना शेड्यूल बिजी बताया और फिल्म इंटरेस्ट दिखाना छोड़ दिया। यही कारण रहा की फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। हालांकि अहान ने अपनी कोशिश जारी रखी और सहायक निर्देशक के तौर पर काम करने के बाद अब ‘सैयारा’ से डेब्यू किया।
कितना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि ‘सैयारा’ मोहित सूरी के निर्देशन में बनी है, जिसमें अहान के साथ अनीत पड्ढा ने काम किया है। पहले ही दिन यह 20 करोड़ का कनेक्शन कर चुकी है। वीकेंड पर इसके बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। ये रोमांटिक कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

