बातों ही बातों में ऐश्वर्या राय को दिल दे बैठे थे अभिषेक बच्चन, फिल्मी कहानी से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी जो प्यार में बदल गई और फिर इन्होंने शादी कर ली।
Aishwarya Abhishek Love story

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की वेडिंग एनिवर्सरी की हर कोई उन्हें बधाई देता नजर आ रहा है। इन दोनों की गिनती बॉलीवुड के प्यारे कपल्स में होती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इन दोनों के बीच अनबन की खबरें लगातार सामने आ रही है। लेकिन उसके बावजूद जब यह साथ दिखाई दिए तो सारी खबरों पर विराम लग गया।

बच्चन परिवार और अभिषेक ऐश्वर्या के बीच अनबन की खबरें तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आज हम आपको इस प्यारे कपल की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। ऐश्वर्या राय कभी सलमान खान के साथ रीलेशनशिप में थी। दोनों के बीच जमकर कंट्रोवर्सी हुई इसके बाद आखिर में ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली। चलिए आज जान लेते हैं कि ये दोनों किस तरह से एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।

कैसी है ऐश्वर्या अभिषेक की प्रेम कहानी (Aishwarya Abhishek Love Story )

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं। अभिषेक का हाथ थामने से पहले ऐश्वर्या में कई लड़कों को डेट किया। इसमें सलमान खान से लेकर विवेक ओबेरॉय तक के नाम शामिल हैं। दिल टूटने के बाद ऐश्वर्या ने अकेले रहने का फैसला लिया था। हालांकि, फिर उनकी जिंदगी में अभिषेक की एंट्री हुई और सब कुछ बदल गया।

कहां हुई मुलाकात

अभिषेक और ऐश्वर्या राय के मुलाकात साल 2000 में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के सेट पर हुई थी। इसके पहले अभिषेक और करिश्मा की शादी टूट चुकी थी। सेट पर शूटिंग करते समय दोनों की एक दूसरे से अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद इन्होंने कुछ और फिल्मों में भी काम किया। ये उमराव जान, कुछ ना कहो और धूम 2 जैसी फिल्मों में नजर आए। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती नजदीकी में बदल गई और ये एक दूसरे से प्यार करने लगे।

प्यार में लट्टू हो गए थे अभिषेक

ऐश्वर्या से दोस्ती के बीच अभिषेक धीरे धीरे उन पर अपना दिल हार बैठे थे। वह मन ही मन एक्ट्रेस को प्रपोज करने की बात सोच चुके थे। जब यह दोनों फिल्म गुरु के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे तब जूनियर बच्चन ने एक्ट्रेस को प्रपोज कर दिया। इस पर ऐश्वर्या ने तुरंत हां भी कर दी।

हुई चट मंगनी पट ब्याह

जब दोनों रिलेशनशिप में आए उसके बाद इन्होंने अपना घर बसाने की सोची। परिवारों ने मिलकर सगाई की डेट निकाली और 2007 में उनके रिश्ते का ऐलान कर दिया गया। 2007 के अप्रैल में बच्चन और राय परिवार ने एक आलीशान शादी का आयोजन किया। जिसमें इन दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। यह शादी कुछ खास मेहमानों के बीच की गई थी। शादी के बाद यह दोनों आज तक अपना रिश्ता बखूबी निभाते आ रहे हैं। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है जो अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews