तलाक की खबरों के बीच आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ दिखे Abhishek-Aishwarya, हुए प्रोटेक्टिव, वीडियो वायरल

आराध्या के स्कूल फंक्शन में बॉलीवुड स्टार Abhishek Bachchan और अभिनेत्री Aishwarya Rai को एक साथ स्पॉट किया गया। जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan : पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी। इसी बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक ऐश्वर्या के लिए प्रोटेक्टिव होते हुए नजर आए। कपल को साथ देखकर ऐसी बातें करने वालों के मुंह पर ताला लग गया है।

दरअसल, स्टारकिड आराध्या के स्कूल फंक्शन था। जिसमें पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हुए प्रोटेक्टिव

इस फंक्शन में ऐश्वर्या राय ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए ब्लैक कलर के कस्टम सूट में नजर आईं। जिसमें उन्होंने ओपन दुपट्टा भी लिया हुआ था। दुपट्टा बहुत अधिक लंबा होने के कारण जमीन छू रहा था। ऐसे में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या का दुपट्टा संभालते हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या के कंधे पर हाथ भी रखे हुए थे और एंट्री के समय वह अपनी पत्नी को आगे करते हुए, उन्हें पहले अंदर जाने के लिए कहते हुए नजर आए।

फैंस हुए खुश

वहीं, अभिषेक ने ब्लैक कलर की हूडी पहनी थी। साथ ही जॉगर्स और व्हाइट स्नीकर्स पहन रखा था। पत्नी के प्रति प्रोटेक्टिव नेचर देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चलने की खबरें वायरल हो रही थी। कपल को कई बार अलग-अलग स्पॉट पर नजर किया गया। इसी बीच दोनों के साथ नजर आने पर फैंस काफी खुश है।

अमिताभ बच्चन भी हुए स्पॉट

धीरूभाई अंबनी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल डे फंक्शन में ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन को भी एक-दूसरे से बातचीत करते हुए देखा गया। ससुराल वालों के साथ स्ट्रांग बॉन्डिंग देखकर फैंस बहुत खुश है। इसके साथ ही वह पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews