Aishwarya Rai Bachchan Poster : रानी नंदिनी के रूप में ऐसी दिखेंगी ऐश्वर्या राय, पोन्नियन सेल्वन 1 का पोस्टर जारी

Aishwarya Rai Bachchan Poster : रानी नंदिनी के रूप में ऐसी दिखेंगी ऐश्वर्या राय, पोन्नियन सेल्वन 1 का पोस्टर जारी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) सुनहरे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 (Ponniyin Selvan Part 1) का पोस्टर रिलीज हो गया है और पझुवूर (Pazhuvoor) की रानी नंदिनी के रूप में वे बेइंतिहा खूबसूरत लग रही हैं। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है ‘एक सुंदर चेहरा। पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें’।

मणिरत्नम की फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयाम भाषा में रिलीज किया जाएगा। पोन्नियन सेल्वन दो भागों में रिलीज होगी और पहला भाग 30 सितंबर को सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा। ये फिल्म चोल राजवंश की कहानी पर आधारिक है। हाल ही में फिल्म ने जुड़ी एक छोटी सी क्लिप भी शेयर की गई थी जिसमें भव्य सेट देखने को मिला था।फिल्म से जुड़ा एक और पोस्टर भी सामने आया है जिसमें साउथ स्टार विक्रम का लुक देखने को मिल रहे है। वे फिल्म में राजकुमार आदित्य करिकालन का किरदार निभा रहे है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, प्रकाश राज, तृषा, कार्थी, शोभिता और धुलिपाला जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

लंबे समय से ऐश्वर्या राय के फैन्स को उनकी वापसी का इंतजार था और उनका ये लुक रिलीज होते ही छा गया है।जानकारी के मुताबिक 10वीं सदी के आस-पास के दौर की इस फिल्म का बजट 500 करोड़ का है। फिल्म लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास ‘पोन्नियन सेल्वन’ पर आधारित है। फिल्म की निर्माता कंपनी लायका प्रोडकशंस है और इस पोस्टर के बाद अब दर्शकों को बेसब्री से फिल्म रिलीज होन का इंतजार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews