ये है Aishwarya Rai की अधूरी ख्वाहिश, आसमान को देखते हुए मांगी दुआ

ये है Aishwarya Rai की अधूरी ख्वाहिश, आसमान को देखते हुए मांगी दुआ

 मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।     हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले                                                                          बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले

हर शख्स आरजूओं का पुतला है। एक खत्म नहीं होती कि दूसरी राह रोक लेती है। कई बार हमें लगता है कि कुछ लोग बेहद प्रिविलेज्ड हैं। उनकी तो सारी इच्छाएं बस चुटकी बजाने की मोहताज है। उनके कदमों पर सारी दुनिया निसार है। लेकिन अक्सर ऐसा होता कहां है। हर कोई कहीं न कहीं किसी इच्छा को दबा ही रहा होता है। ऐसा ही हो रहा है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के साथ।

ये भी देखिये – पत्रकारिता की आँख, नाक और कान रूपी स्ट्रिंगर के कृतित्व को उजागर करती “डॉ नरेंद्र अरजरिया” की नई पुस्तक

हाल ही में ऐश्वर्या ने बताया कि उनका भी एक अधूरा अरमान है। दरअसल वो अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ अपनी प्रोफेशनल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनका कहना है कि वो अभिषेक के साथ और काम करना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल आराध्या (Aaradhya) और परिवार उनकी प्राथमिकता में हैं। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अभिषेक के साथ और काम करना चाहेंगी तो उन्होने आसमान की ओर देखते हुए कहा कि ऐसा होना चाहिए। लेकिन फिलहाल वो एक ब्रेक पर हैं और अपना सारा समय बेटी आराध्या और परिवार को दे रही हैं इसलिए इस समय ये मुमकिन होता नहीं दिख रहा।

बता दें कि कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन भी कह चुके हैं कि वो ऐश्वर्या के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं। वो सही कहानी और वक्त का इंतज़ार कर रहे हैं। ये दोनों पहले गुरू, रावण, ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में एक साथ आ चुके हैं और इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। ऐसे में जब दोनों ही एक दूसरे के साथ काम करने की तमन्ना जाहिर कर चुके हैं तो उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में एक बार फिर हम इन दो कलाकारों को एक साथ देख पाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews