Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का जलवा, ब्लू सफायर गाउन में विश्व सुंदरी ने चलाया जादू

Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय को ना देखकर फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन अब क्लोजिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस की मौजूदगी ने उन्हें खुश कर दिया है। रेड कार्पेट से उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aishwarya Rai

कान्स फिल्म फेस्टिवल में आखिरकार ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय की एंट्री हो चुकी है। फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत में उन्हें न देखकर दर्शकों के बीच काफी निराशा छा गई थी। लेकिन अब क्लोजिंग सेरेमनी में उनकी एंट्री ने एक बार फिर फैंस के दिल खुशियों से भर दिए हैं।

बता दें कि गुरुवार की रात वह अपनी बेटी आराध्या के साथ फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय समय अनुसार 22 मई की रात रेड कार्पेट पर एंट्री ली। जैसे ही ऐश्वर्या में यहां एंट्री मारी सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल होने लगा। 18 साल की तरह शायरी फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब थे। क्लोजिंग सेरेमनी में वह अपना विश्व सुंदरी वाला जादू चलाती नजर आईं।

Cannes 2026 में ऐश्वर्या का जलवा

ऐश्वर्या राय को यहां ब्लू कलर के क्लासी गाउन में देखा गया। चमकदार फैब्रिक से बना ये ड्रामेटिक गाउन एक्ट्रेस को ग्रेसफुल लुक देने का काम कर रहा था। जैसे ही ऐश्वर्या राय कार्पेट पर पहुंची सारे कैमरा का फोकस उनकी तरफ था। बता दें कि वो कान्स का पुराना चेहरा है और विदेशी मीडिया के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अच्छी है।

अमित अग्रवाल ने बनाया आउटफिट

जिस ब्लू कलर के गाउन को पहनकर ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली है उसे अमित अग्रवाल ने बनाया है। यह अमित के कस्टम क्रिएशन Luminara का आउटफिट है, जिसमें उनकी सिग्नेचर स्टाइल फ्यूचरिस्टिक और स्कल्पचर डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिल रही है। इस डीप सफायर ब्लू शेड गाउन ने एक्ट्रेस को रेड कारपेट फॉर रॉयल फेंटेसी वाइब देने का काम किया। एक्ट्रेस का मेकअप मोहित राय ने किया। इस गाउन के साथ एक्ट्रेस ने ब्लू स्टोन वाला डायमंड नेकलेस पहना है।

कैसा था गाउन

इस गाउन की डिटेल की बात करें तो इसमें बॉडी हगिंग फिट के साथ मरमेड सिल्हूट दिया गया। इससे नीचे की तरफ खूबसूरत फ्लेयर दिखाई दे रहा था। पूरे गाउन में चमकदार एम्बेलिशमेंट लगे हुए देखे गए। ऑफ शोल्डर नेकलाइन के साथ ड्रैमेटिक अपर पोर्शन इसे दूसरे गाउन से बिल्कुल अलग बना रहा था। इस गाउन को बनाने में 1500 घंटे से ज्यादा का समय लगे। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को बहुत पसंद आया है।

फैंस ने जमकर की तारीफ

ऐश्वर्या का लुक सामने आने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 4 सालों में उनका यह बेस्ट लुक है। एक ने कहा ऐश के लुक के साथ जस्टिस किया, इंतजार काटना जाया नहीं हुआ। 4 सालों में यह लोग सबसे अच्छा है हमें उन्हें और देखना है। एक ने लिखा ड्रेस अच्छी है कुछ भी हो जाए वह ब्यूटी क्वीन है। एक ने कहा कमाल को खूबसूरती है। इस तरह के कई सारे कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews