तलाक की अफवाहों के बीच Aishwarya Rai ने हटाया बच्चन सरनेम? फैंस के उड़े होश

बॉलीवुड के सितारे जितनी चर्चा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बटोरते हैं। उससे कई ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी की होती है। इस वक्त ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
Aishwarya Rai

Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से यह जानकारी सामने आ रही है कि इन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और यह अलग होने वाले हैं। हालांकि, अब तक इन दोनों ने इस बारे में कोई भी बात नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार उनके तलाक की खबर सामने आ रही है जिससे फैंस का दिल भी टूट गया है।

पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ भी नहीं देखा गया है। अभिषेक अपनी बेटी आराध्या की बर्थडे पार्टी में भी नहीं दिखाई दिए थे। वहीं अब कुछ ऐसा हो गया है जिसकी वजह से तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल ऐश्वर्या राय के नाम के आगे बच्चन सरनेम नजर नहीं आया है। जिसके बाद एक बार फिर उनके अलग होने की चर्चा चल पड़ी है।

ऐश्वर्या ने हटाया बच्चन सरनेम

हाल ही में ऐश्वर्या राय को दुबई के इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया था। यहां पर उन्हें ब्लू और सिल्वर गाउन में देखा गया, जिसमें वह खूबसूरत नजर आ रही थी। यहां पर उन्होंने शानदार स्पीच भी दी लेकिन जब लोगों का ध्यान स्क्रीन पर लिखे हुए उनके नाम पर गया तो सभी हैरान हो गए। दरअसल यहां सिर्फ ऐश्वर्या राय लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। अभिषेक से शादी के बाद ऐश्वर्या को अपने नाम के आगे बच्चन लगाते हुए देखा गया है। अब जब इस इवेंट में बच्चन सरनेम नहीं दिखा तो लोगों को यह लगने लगा है कि वह वाकई में अभिषेक से अलग हो रही हैं। हालांकि, ऐश्वर्या ने खुद सरनेम हटाया है ऐसा नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह इवेंट ऑर्गेनाइजर की तरफ से भी गलती भी हो सकती है।

Aishwarya Rai

इंस्टाग्राम पर दिख रहा है बच्चन

ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम पर एक्टिव है और यहां पर वह सिर्फ एक व्यक्ति यानी कि अभिषेक बच्चन को फॉलो करती हैं। इंस्टाग्राम पर भी बच्चन सरनेम दिखाई देता है। इससे यह साफ है कि ऐश्वर्या ने सरनेम नहीं हटाया है बल्कि यह इवेंट में हुआ एक वाकया है।

2007 में की थी शादी

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री इस सेलिब्रिटी वेडिंग में शामिल हुई थी। अब अपनी शादी के 16 साल बाद यह कपल तनाव भरी परिस्थितियों का सामना कर रहा है। हालांकि, कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन ने तलाक की अफवाहों को गलत बताया था। जब तक कपल खुद इस बारे में कोई बयान नहीं देता तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews