Aishwarya Rai ने Alia Bhatt के लिए कही बड़ी बात, बोलीं- करण के सपोर्ट

Aishwarya Rai ने Alia Bhatt के लिए कही बड़ी बात, बोलीं- करण के सपोर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इस वक्त अपनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इसी बीच ऐश्वर्या राय का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में ऐश्वर्या यह कह रही है कि आलिया को करण जौहर का बहुत सपोर्ट है और आसानी से अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट उनकी झोली में आ जाते हैं।

अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि इंडस्ट्री में आए वो नए चेहरे जिनका कोई गॉडफादर नहीं था। उनकी तुलना में आलिया भट्ट ने बहुत सक्सेस देखा है। करण जौहर जिन्होंने आलिया को अपनी फिल्म से लॉन्च किया, वो हमेशा ही उन्हें लेकर सपोर्टिव रहे हैं।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में आज इतना रहा अनाज का दाम, देखें 8 सितंबर 2022 का मंडी भाव

ऐश्वर्या राय बच्चन का यह वीडियो जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये साल 2018 में उनकी फिल्म फन्ने खान के प्रमोशन के दौरान का है। वीडियो में ऐश्वर्या कह रही हैं कि यह बहुत अच्छी बात है कि आलिया इंडस्ट्री को इतना एक्सप्लोर कर रही हैं। मैंने उन्हें भी कहा है कि वह बहुत अच्छा कर रहे हैं और यह अच्छी बात है कि उन्हें शुरू से ही सपोर्ट मिला है। अच्छे काम और सपोर्ट के चलते बेहतरीन प्रोजेक्ट अपने आप ही उनकी झोली में आ जाते हैं।

दोनों एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ ही प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं। वहीं ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन के चलते चर्चा में है। ब्रह्मास्त्र जहां 9 सितंबर को रिलीज होगी, तो पोन्नियन सेल्वन 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews