माथे पर चंदन गले में माला के साथ अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर की शेयर, लिखा हर हर महादेव!

माथे पर चंदन गले में माला के साथ अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर की शेयर, लिखा हर हर महादेव!

Ajay Devgan : फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया। मर्डर मिस्ट्री पर बनी इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और फिल्म की कमाई भी अच्छी खासी हुई थी। अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘भोला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका 22 नवंबर को एक टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। बता दें अजय और तब्बू की जोड़ी एक फिर धमाल मचाने की तैयारी में है। इसकी कड़ी में “भोला” की शूटिंग के लिए काशी में थे। इस बीच वो काशी में महादेव के दर्शन को पहुंचें।

अभिनेता ने शेयर की तस्वीरें

अजय देवगन ने काशी पहुंच कर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए, जिसका एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटों में अजय माथे पर तिलक और गले में दो फूलों की माला पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक पंडित भी बैठे हुए हैं जो अजय से विधिपूर्वक पूजा करते दिख रहे हैं। जिसे शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा है कि, “काशी विश्वनाथ के दर्शन, इसका बहुत दिनों से इंतजार था! हर हर महादेव।”

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फैंस ने किए कमेंट

फोटो के शेयर करते हैं फैंस द्वारा इसे खुब पसंद किया जा रहा है। कई प्रशंसक पोस्ट पर जयकारे कमेंट कर रहें तो कई फैंस अभिनेता को उनकी फिल्म दृश्यम 2 की अपार सफलता के लिए बधाई दी।

‘कैथी’ का रिमेक है फिल्म ‘भोला’

बता दे ‘भोला’ फिल्म साउथ की फिल्म ‘कैथी’ का रिमेक है, जिसका टीजर 22 नवंबर को लागू किया जा चुका है। जिसे दर्शकों ने खुब पसंद किया है। हर बार की तरह फैंस एक बार फिर बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय के साथ एक बार फिर से तब्बू लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। ‘भोला’ कैथी का आधिकारिक रीमेक है, इस मूवी में कार्थी शिवकुमार ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews