फिर पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन, Singham Again का हुआ ऐलान

फिर पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन, Singham Again का हुआ ऐलान

Singham Again: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जब भी फिल्में लेकर आते हैं तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। पुलिस वाले का रोल तो जैसे रोहित शेट्टी के फेवरेट किरदारों में से एक है। इस रोल को पर्दे पर कई सितारे लेकर आ चुके हैं लेकिन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है। 2011 में शुरू हुई फिल्म की इस सीरीज के तीन पार्ट सामने आ चुके हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट हाल ही में सामने आई है जिसके मुताबिक एक बार फिर अजय देवगन (Ajay Devgan) पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

सिंघम अगेन के बारे में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर सिंघम के लिए साथ आए हैं। यह अब तक का सबसे बेस्ट सक्सेसफुल कॉम्बिनेशन रहा है। भोला की शूटिंग खत्म करते ही अजय देवगन इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। तरण आदर्श का यह ट्वीट सामने आने के बाद फैंस में उत्साह की लहर देखी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी सिंघम अगेन पर काम करना शुरू कर चुके हैं। अप्रैल से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी और अजय भोला की शूटिंग खत्म करने के बाद इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। सिंघम सीरीज की फिल्में सुपरहिट साबित हुई है और फिल्म में दिखाए गए जबरदस्त स्टंट दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी इंडियन पुलिस फोर्स भी डायरेक्ट करने वाले हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews