अगले डेढ़ साल 4 फ्रेंचाइजी फिल्मों पर काम करेंगे अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह के साथ आएंगे नजर

Ajay Devgn

Ajay Devgn Upcoming Movies: अजय देवगन बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में शामिल हैं, जो पर्दे पर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। हिंदी सिनेमा में इस समय फ्रेंचाइजी फिल्मों का दौर देखा जा रहा है और सारे कलाकारों में सबसे आगे अजय देवगन दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वह जहां हैदराबाद में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग में बिजी हैं। तो इसके बाद उनकी चार फ्रेंचाइजी एक के बाद एक आने वाली है।

100 दिन चलेगी सिंघम अगेन को शूटिंग

अजय देवगन की शानदार फ्रेंचाइजी फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले ‘सिंघम’ का नाम सामने आता है। जानकारी के मुताबिक वह करीब 100 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। इसके बाद उनका अगला डेढ़ साल अन्य फ्रेंचाइजी की शूटिंग में निकलने वाला है।

रकुल के साथ आएंगे नजर

अपनी शानदार फ्रेंचाइजी सिंघम के अलावा अजय देवगन को रकुल प्रीत सिंह के साथ ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग करते हुए भी देखा जाने वाला है। इस फिल्म को अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनाया जा रहा है और जहां से पहली कहानी खत्म हुई थी। इसे वहीं से आगे बढ़ाया जाने वाला है। इसके बाद अजय राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘रेड 2’ पर काम शुरू करने वाले हैं। 2018 में इस फिल्म का पहला हिस्सा आया था इसके आगे की कहानी पर काम किया जा रहा है।

इसके बाद एक्टर के फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ पर काम शुरू करने की खबरें सामने आ रही है। इन फिल्मों के अलावा अजय धमाल 4, दृश्यम 3 और गोलमाल 5 पर काम करते हुए भी दिखाई देंगे। फ्रेंचाइजी फिल्मों में अजय की परफॉर्मेंस को हमेशा से ही सराहा गया है और फिल्म की कहानी भी हिट हुई है। अब आने वाले इन सीक्वल को दर्शक कितना पसंद करते हैं यह तो वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews