भारतीय दर्शकों का दिल जीतने इंडिया लौट रहे Akon, जानें कहां होने वाले हैं शो, कैसे मिलेगी टिकट

मशहूर पॉप सिंगर और रैपर Akon इंडिया टूर पर आने वाले हैं। अपने इस टूर को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
Akon

भारतीय दर्शकों के बीच केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की ही नहीं बल्कि हॉलीवुड और कोरियन स्टार्स की भी काफी चर्चा रहती है। पॉप सेंसेशन एकॉन (Akon) भी एक ऐसा ही नाम है जो भारतीय दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं। अगर आप भी उनके फैन है तो आपके लिए खुशखबरी सामने आई। जल्द ही वह तीन दिनों के लिए भारत आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रैमी अवॉर्ड विनर एकॉन 3 दिन के लिए भारत दौरे पर आने वाले हैं। भारतीय फैंस के बीच वह बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं। उनके रैप अक्सर युवाओं के मुंह पर रहते हैं। चलिए हम आपको बता देते हैं कि आप उन्हें कहां देख और सुन सकते हैं और कॉन्सर्ट के टिकट कहां मिल जाएंगे।

एकॉन का होगा कॉन्सर्ट

एकॉन अपने टूर के दौरान दर्शकों को अपनी शानदार आवाज से इंप्रेस करते हुए नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म रावण में उन्होंने छम्मक छल्लो जैसा शानदार चार्टबस्टर गाया था। इसके बाद से भारत में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी। अब वो लोनली हिटमेकर टूर के साथ भारत में आ रहे हैं जिसे व्हाइट फॉक्स द्वारा संचालित किया जाने वाला है।

कहां मिलेंगे टिकट

अगर आप रैपर का शानदार कॉन्सर्ट देखना चाहते हैं तो इसके टिकट जोमैटो के डिस्टिक एप पर मिल जाएंगे। इसके बारे में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट्स अपडेट्स ने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि धमाकेदार गानों के साथ वापसी, बैक ऑन टूर- ग्लोबल आइकॉन Akon नवंबर में भारत आ रहे हैं।

कब और कहां है टूर

जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक 9 नवंबर को दिल्ली में 14 नवंबर को बेंगलुरु में और 16 नवंबर को रैपर मुंबई में परफॉर्म करने वाले हैं। जिन लोगों के पास एचएसबीसी कार्ड रहेगा उन्हें 8 अगस्त को टिकट के लिए एंट्री मिल जाएगी। टिकट की सामान्य बिक्री 10 अगस्त को रात 10 बजे शुरू की जाएगी।

एकॉन ने जताई खुशी (Akon)

रैपर भारत के दौरे से पहले काफी खुश हैं। इस बात की उत्सुकता उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की है। उन्होंने लिखा भारत ने हमेशा से मुझे बहुत प्यार दिया है। यह मेरे लिए दूसरे घर के जैसा है। यहां की ऊर्जा संस्कृति और प्रशंसक सब कुछ अलग लेवल का है। यहां आकर सभी के लिए लाइव परफॉर्म करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। यह बहुत ही खास होने वाला है चलिए मिलकर इतिहास रचे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews