धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ से किया किनारा! मेकर्स से चल रही बातचीत

अक्षय खन्ना इन दिनों धुरंधर की सफलता का साथ चख रहे हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि उन्होंने दृश्यम 3 से किनारा किया है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Akshay Khanna

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये जबरदस्त कमाई कर रही है। अक्षय ने जो किरदार निभाया उसने उन्हें फैंस के बीच चर्चा में ला दिया है। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि एक्टर ने दृश्यम 3 से किनारा कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर का मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंट चल रहा है। फाइनेंशियल मतभेदों की वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया है। ऐसा कहां जा रहा है कि धुरंधर की सफलता को देखने के बाद अक्षय कुमार ने फीस बढ़ाने की मांग की थी। इसके अलावा वह अपने लुक में बदलाव करवाना चाहते थे। इसी मतभेद की वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा किया है।

चल रही है बातचीत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय ने दृश्यम 3 से पूरी तरह से किनारा नहीं किया है। उनके और निर्माता के बीच बातचीत जारी है। एक्टर के फिल्म से पूरी तरह से बाहर होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वह इस प्रोजेक्ट में वापसी करेंगे या फिर उनकी जगह किसी और को लिया जाएगा यह फिलहाल तय नहीं हुआ है।

कैसा है किरदार

धुरंधर अक्षय खन्ना के करियर की अहम फिल्म साबित हुई है। इसमें रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज को 3 हफ्ते हो गए हैं लेकिन इसका जलवा अब भी जारी है। 17 दिन में यह 555 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है। दुनियाभर में इसने 847 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

कब आएगी धुरंधर 2

फिल्म के पहले हिस्से ने धूम मचा दी है और आखिर में सीक्वल की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। इसे 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews