PM के बाद अब बॉलीवुड खिलाड़ी हुए वाइल्ड, किया सोशल मीडिया पर प्रोमों शेयर

PM के बाद अब बॉलीवुड खिलाड़ी हुए वाइल्ड, किया सोशल मीडिया पर प्रोमों शेयर

मनोरंजन,डेस्क रिपोर्ट। गोबल शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में रजनिकांत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के साथ धमाल मचाने वाले है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मैन वर्सेज वाइल्ड का प्रोमों शेयर किया है, जिसमें वो शो के होस्ट बैयर के साथ एडवेंचर्स और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने लिखा कि मुझे पता था कि मैन वर्सेज वाइल्ड में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा पर बेयर ग्रिल्स ने मुझे हाथी के पूप की चाय पिला कर पूरी तरह से आश्चर्यचकित कर दिया, क्या तो दिन था। प्रोमों में दोनो कई बड़े स्टंट करते हुए नजर आए। प्रोमों की शुरुआत घने जंगल से होती है, जिसके बाद अक्षय कुमार एक हेलीकॉप्टर से उतरते हुए नजर आ रहे है। वहीं प्रोमों में अक्षय कुमार कहते नजर आ रहे है कि मैं रील हीरो हूं और बेयर रियल हीरो है।

https://www.instagram.com/p/CEir_CenM4h/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं अपने दूसरे इंस्टाग्राम पोस्ट में अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स के साथ एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें हालही में लगातार ट्रैंड करने वाला रसोड़े में कौन था का जवाब उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए दिया है। अक्षय ने फोटो पर कैप्शन दिया कि “रसोड़े में बियर था, कोई भी अनुमान लगा सकता है कि वो क्या पका रहा है? ”

https://www.instagram.com/p/CEtP6a3n_Pa/

बता दें कि अक्षय से पहले बेयर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सस वाइल्ड में रजनीकांत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एडवेंचर्स करते हुए नजर आए है। खिलाड़ी अक्षय कुमार इस शो में हिस्सा लेने वाले पहले बॉलिवुड स्टार है।बता दें कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शो में शामिल हु्ए तो काफी विवाद हुआ था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews